कई बार ऐसा होता है कि हम अपने फोन को घर पर या कहीं भी रखकर भूल जाते हैं. इस स्थिति में कई बार फोन ऐसी जगह रखा होता है कि फोन की साउंड को तो सुना जा सकता है लेकिन दिखाई नहीं देता. फोन अगर साइलेंट मोड पर हो तो फिर उस पर कौल करने का भी कोई फायदा नहीं होता है. दरअसल हम आपको आज ऐसी ही ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप अपने फोन को आसानी से ढूंढ सकते हैं. अगर आपका फोन साइलेंट मोड पर है तब भी इसे आसानी से खोजा जा सकता है. आप अपने फोन को ताली बजाकर या फिर सीटी बजाकर ढूंढ सकते हैं.

Whistle Phone Finder

इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है. इस ऐप के जरिए आप सीटी बजाकर अपना फोन ढूंढ सकते हैं. यह सीटी को डिटेक्ट कर काम करने लगता है. इसे ऐक्टीवेट करने के बाद फोन गुम हो जाने पर जैसे ही यूजर सीटी बजाएगा, फोन रिंग होने लगेगा.

technology

अगर आपने सेटिंग में बदलाव किया है तो फोन का वाइब्रेशन व फ्लैश औन हो जाएगा. मान लीजिए आप कार या बाइक राइड कर रहे हैं और अचानक आपको पता करना है कि फोन आपकी जेब में है या नहीं, तो सीटी बजाकर वाइब्रेशन से जान सकते हैं. वहीं अगर आप घर पर हैं या अंधेरे में हैं तो फ्लैश को औन रखना सुविधाजनक रहेगा.

Clap to Find

इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है. इसके नाम से अंदाजा लगाया जा सकता है, यह ऐप ताली की आवाज पहचानकर फोन खोजने में सक्षम है. यह ऐप यूजर की ताली से सक्रिय हो जाता है और पता चल जाता है कि फोन कहां रखा है. औफिस या घर पर कहीं भी फोन गुम हो जाने पर यूजर को एक बार में 3 ताली बजानी होंगी.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...