फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी WhatsApp पर आये दिन कुछ न कुछ नया फीचर आने की खबरें आते ही रहती हैं. बता दें कि इस साल WhatsApp पर कई बेहतरीन फीचर जोड़े जा चुके हैं. जिनमें ग्रुप कौलिंग, WhatsApp पेमेंट, स्वाइप टू रिप्लाई, स्टीकर्स आदि प्रमुख हैं.

इन फीचर्स के अलावा WhatsApp तीन और नए फीचर्स जोड़ने वाला है. आज हम उसी विषय पर बात करने वाले हैं तो आप इस पोस्ट को पूरा पढ़ कर ही जाएं.

मल्टीशेयर फीचर

वॉट्सऐप के इस नए फीचर्स के रोल आउट हो जाने के बाद आप किसी भी मैसेज, फोटो या वीडियो का प्रिव्यू देख सकेंगे, जिसे आप दो या दो ज्यादा लोगों को भेज रहे हैं. इस फीचर की मदद से आप किसी भी मैसेज को मल्टीपल शेयर करने से पहले जांच सकते हैं.

फिलहाल, आप एक बार में पांच लोगों को किसी भी मैसेज को शेयर कर सकते हैं. लेकिन मैसेज को शेयर करने से पहले आपके पास उसका प्रिव्यू देखने का औपशन उपलब्ध नहीं है. यह फीचर कुछ ई-मेल में उपलब्ध है.

कंटिन्यूअस वौयस मैसेज

प्लेबैक इस फीचर के रोल आउट हो जाने के बाद से वॉट्सऐप आपके सभी वौयस मैसेज को औटोमैटिकली प्ले करेगा. अगर वौयस मैसेज एक सीरीज में भेजा गया है तो यूजर्स को एक बार वौयस मैसेज को प्ले करने के लिए बटन पर टैप करना होगा. इसके बाद सारे वौयस मैसेज अपने आप प्ले होंगे.

ग्रुप कौल शौर्टकट

वॉट्सऐप जल्द ही ग्रुप कौलिंग के लिए शार्टकट जोड़ने वाला है. इस फीचर के जुड़ जाने से आपको ग्रुप कौल करने के लिए ग्रुप चैट विंडो में एक शार्टकट मिलेगा. ग्रुप के सदस्यों को आप सेलेक्ट करके वौयस या वीडियो कौल कर सकेंगे.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...