गूगल ने हाल ही में भारत में आयोजित अपने सालाना इवेंट गूगल फार इंडिया (Google For India) के दौरान इंडिया फर्स्ट फीचर्स लौन्च करने के साथ ही गूगल मैप के खास वर्जन का भी ऐलान किया था. दरअसल उन्होंने गूगल मैप के जिस वर्जन की बात कही थी वह ‘गो’ सीरीज का है. ‘गूगल मैप गो’ एडिशन की खासियत ये है कि यह कम स्पेसिफिकेशन्स वाले स्मार्टफोन्स में भी काम करेगा.

गूगल द्वारा लौंच नया वर्जन गूगल मैप गो (Google Maps Go) अब गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है और इसे आप आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं. गूगल ने ‘गूगल मैप गो’ के अलावा भी ‘गो’ सीरीज के कुछ दूसरे ऐप्स भी लौन्च किए हैं, जिनमे गूगल गो और फाइल गो शामिल हैं.

गूगल मैप गो ऐप को कंपनी ने हल्का बनाया है और यह प्रोग्रेसिव वेब ऐप वर्जन है. फिलहाल यह ऐप एंड्रायड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए ही है और Android 4.1 के पहले के वर्जन में यह नहीं काम करेगा. इसके फीचर गूगल मैप्स जैसे ही हैं, लेकिन इसमें कुछ नए फीचर्स हैं.

गूगल ने इंडिया फर्स्ट स्ट्रैटजी के तहत Google Maps में बाइक विकल्प भी जोड़ा है. कंपनी इसके जरिए बाइकर्स को फायदा देना चाहती है जो गूगल मैप्स के जरिए नेविगेशन करते हैं. बाइक सेलेक्ट करके बाइकर्स शार्टकट से अपनी मंजिल तक जल्दी पहुंच सकते हैं. जल्द ही इसका अपडेट जारीकर आपको यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गूगल फौर इंडिया इवेंट में कंपनी ने Android Oreo Go Edition भी लौन्च किया है जो 512MB से लेकर 1GB रैम वाले स्मार्टफोन्स में चलेगा. इस औपरेटिंग सिस्टम के लिए कंपनी ने कई कस्टमाइज ऐप्स भी लौन्च किये हैं जो Go सीरीज के हैं.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...