पिज्जा हट ने एक ऐसा जूता लांच किया है जिसके जरिए पिज्जा और्डर किया जा सकता है. इस जूते के लौंच होने के बाद आपको पिज्जा खाने के लिए न तो कौल करने की जरूरत होगी, और न ही वेबसाइट पर और्डर बुक करना होगा. इस जूते में एक बटन दिया गया है जिसे दबाते ही आपके लिए पिज्जा और्डर हो जाएगा.

करीब एक साल पहले पिज्जा हट ने Pie Tops स्नीकर्स को लौंच किया था. उस जूते में इस तरह के फीचर दिए गए थे. ये दुनिया का पहला जूता था जिसकी मदद से पिज्जा और्डर किया जा सकता था. पिज्जा हट कंपनी ने उसी जूते का नया वर्जन Pie Top-2 लौंच किया है.

ब्लूटूथ के जरिए और्डर होगा पिज्जा

दरअसल, पिज्जा हट के इस जूते में ब्लूटूथ लगा हुआ है जो आपके स्मार्टफोन से कनेक्टेड होगा. आपको अपने स्मार्टफोन में केवल पाय टौप्स ऐप डाउनलोड करना होगा. यूजर जब जूते में लगे बटन को दबाएगा तो ब्लूटूथ की मदद से आपके फोन में मौजूद पाय टौप्स एप आपके लिए पिज्जा और्डर कर देगा.

technology

NCAA के साथ पिज्जा हट ने की पार्टनरशिप

इस जूते को लेकर पिज्जा हट कंपनी ने NCAA से पार्टनरशिप की है. इस जूते को लौंच करने को लेकर जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक, ऐसा आने वाले टूर्नामेंट्स को ध्यान में रख कर किया गया है. कंपनी का मानना है कि अगर जूते में लगे एक बटन को दबाने से पिज्जा और्डर हो जाता है तो दर्शक आसानी से पिज्जा और्डर कर पाएंगे और मैच का भरपूर लुत्फ उठाएंगे.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...