माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर ने अपने एंड्रॉयड एप में डार्क थीम अपडेट किया है, जिससे रात में इसका इस्तेमाल करने से आंखों पर कम जोर पड़ेगा. टेक वेबसाइट ‘माशेबल डॉट कॉम’ पर बुधवार को प्रकाशित रिपोर्ट में बताया गया है कि यह फीचर एप के मुख्य मेनू में उपलब्ध (आपके प्रोफाइल आइकन या हैमबर्गर आइकन के पास) है, जहां से उपयोगकर्ता इसे आसानी से ऑन या ऑफ कर सकते हैं.

एक बार नाइट मोड चालू करने पर यह एप को गहरे रंगों में रंग देता है जो ट्वीटबोट और अन्य थर्ड पार्टी ट्विटर क्लाइंट की तरह है जो कुछ समय पहले से उपलब्ध हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि हालांकि यह फीचर आईओएस के लिए उपलब्ध होगा या नहीं इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.

जब तक ट्विटर आईओएस उपयोगकर्ताओं के लिए यह सुविधा नहीं प्रदान करती तब तक आईओएस उपयोगकर्ता एपल के एक फीचर का उपयोग कर ऐसा ही अनुभव हासिल कर सकते हैं. यह फीचर आईओएस 9.3 के साथ जारी किया गया था. एक बार शुरू होने पर यह स्वचालित ढंग से रात में डार्क मोड को लागू कर देता है, जिससे आंखों पर कम जोर पड़ता है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...