Buying Gold and Silver in India : डौलर के मुकाबले रूपए की गिरती कीमत और नोटबंदी की फैलती रहती अफवाहों के बीच जनता अपने ही देश की सरकार की नीयत पर भरोसा नहीं कर पा रही है. इस के चलते जनता सोने और चांदी की खरीदारी कर रही है.

सोना और चांदी की कीमतों में उछाल के कारणों को लगातार खोजा जा रहा है. चांदी की बात करें तो उस का इंड्रस्ट्रियल प्रयोग बढ़ा है. जिस से चांदी की कीमत में उछाल आया है. दूसरी तरफ सोने की चमक भी लगातार बढ़ती जा रही है. इंड्रस्ट्रियल प्रयोग से इतर सोना और चांदी पर लोग रूपए से अधिक भरोसा कर रहे हैं. जिस वजह से उस में सब से अधिक निवेश किया जा रहा है.

बढ़ती कीमतों के बीच लोग यह सोच रहे हैं कि बैकों में रखे पैसे पर मिलने वाले ब्याज से अधिक पैसा सोनाचांदी की खरीदारी में बढ़ जाएगा. सोना और चांदी की खरीदारी में गहनों के मुकाबले सिक्कों की खरीदारी अधिक हो रही है. 20 जनवरी , 2026 को लखनऊ में 10 ग्राम सोने का सिक्का 1 लाख 50 हजार के करीब जीएसटी सहित था. इस के मुकाबले चांदी का सिक्का 3500 रुपए जीएसटी के साथ था.

सोने में एक ग्राम, 2 ग्राम, 5 ग्राम, 8 ग्राम और 10 ग्राम तक के सिक्के मिल जाते हैं. इस में सोने के मूल्य के अलावा 3 फीसदी जीएसटी और 5 फीसदी मेकिंग चार्ज देना पड़ता है. वहीं चांदी में 10 ग्राम से 50 ग्राम तक सिक्के के रूप में मिल जाते हैं. सोने में सिक्के और बिस्कुट दो आकार के मिल जाते हैं. चांदी में 10 ग्राम तक के सिक्के होते हैं. उस के उपर वजन के बिस्कुट यानि सिल्ली मिल जाती है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...