धीरे-घीरे चर्चा बटोरने वाले 4-जी स्मार्टफोन की लोकप्रियता कम होने वाली है. चूंकि बाजार में मोबाइल नेटवर्क की पांचवी पीढ़ी यानी 5जी नेटवर्क के भविष्य में आने की बात की जा रही है. इस तकनीक के आने के बाद आप इंटरनेट से केवल 1 सेकेंड में 100 फिल्में एकसाथ डाउनलोड कर सकते हैं.

विशेषज्ञों की माने तो एक नये तरह की क्रांति के सूत्रपात में 5जी तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका होगी, जो कि पूरे विश्व में अनेक क्षेत्रों के अंतर्गत बड़े परिवर्तनों को जन्म देगी.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह तकनीक विदेशों के साथ भारत में भी विकसित की जा रही हैं. चलिए आपको इसके बारे में जानकारी दिए देते हैं-

5जी तकनीक
वैज्ञानिकों की माने तो 5जी तकनीक पांच साल बाद 2020 में हमारे सामने आ सकती है. उस समय आज का कोई भी स्मार्टफोन उस तकनीक का उपयोग नहीं कर सकेगा. मोबाइल निर्माताओं के सामने 5जी सपोर्टेड मोबाइल बनाने की भी एक बड़ी चुनौती रहेगी. इस तकनीक से आपकी डाटा स्पीड 100 गीगाबाइट्स प्रति सैकेण्ड तक पहुंच जाएगी अर्थात् सौ फिल्में एक साथ एक सैकेण्ड में डाउनलोड हो सकेगी. 5जी तकनीक में न्यू रेडियो एक्सेस (एनएक्स), नई पीढ़ी का एलटीई एक्सेस तथा बेहतर कोर नैटवर्क होगा. इससे डाटा के तीव्र आदान-प्रदान के साथ ही इन फोनों पर इंटरनेट ऑफ थिंग्स या आई.ओ.टी. की सुविधा भी मिल सकेगी.

अगले कुछ वर्षों में भारत में हो सकती है 5जी तकनीक
अगले कुछ वर्षों में भारत में भी इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए 5जी तकनीक लॉन्च हो सकती है. चूंकि कुछ कंपनियां इसकी तैयारियों में जुट चुकी है. यह बात दूसरी है कि फिलहाल अभी तक 2जी/3जी का दौर ही चल रहा है और 4जी तकनीक तो अभी तक शुरुआती दौर में ही है. वहीं बात करें विश्व के दूसरे देशों की तो वहां 5जी तकनीक पर बहुत तेजी से काम हो रहा है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...