आमतौर पर जो भी सर्च इंजन इस्तेमाल किया जाता है, वे सर्च की गई बातों को ट्रैक करते हैं, फिर आपके सर्च के हिसाब से विज्ञापन दिखाना शुरू कर देते है. अगर आप चाहते हैं कि सर्च इंजन न तो आपकी हिस्ट्री स्टोर करे और न ही आपके द्वारा सर्च किया जाने वाला कंटेंट तो आप इसके लिए प्राइवेट सर्च इंजन इस्तेमाल कर सकते हैं. बहुत से प्राइवेट सर्च इंजन ऐसे हैं, जो न तो आपके द्वारा सर्च की गई बातों को स्टोर करते हैं और न ही आपको ट्रैक करते हैं.

वोल्फरम अल्फा (WolframAlpha)

यह कंप्यूटेबल सर्च इंजन है, जो सटीक जवाब ढूंढता है. यह आपके द्वारा सर्च किए गए कौन्टेंट को स्टोर नहीं करता और न ही कुछ ट्रैक करता है. यह प्राइवेट सर्च इंजन इनबिल्ट ऐल्गौरिदम्स से कैलकुलेशन करता है और लोगों, हेल्थ, फिटनस, म्यूजिक और फिल्मों के बारे में काफी जानकारी रखता है.

गिबरू (Gibiru)

यह भी पूरी तरह से अनसेंसर्ड मगर एनक्रिप्टेड सर्च इजन है, जिसमें किसी भी थर्ड पार्टी डेटा लीक होने की गुंजाइश नहीं है. यह अन्य कई प्राइवेट सर्च इंजन्स से तेज चलता है, क्योंकि यह गूगल कस्टम सर्च को इस्तेमाल करता है. हालांकि यह गूगल द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले सभी ट्रैकिंग मेथड्स को हटा देता है.

स्टार्ट पेज (Startpage)

स्टार्टपेज प्रौक्सी सर्वर के जरिए ब्राउजिंग का औप्शन देता है, जिससे वेबसाइट्स आपका आईपी अड्रेस या लोकेशन ट्रैक नहीं कर पातीं. इसे आप अपने ब्राउजर में ऐड कर सकते हैं और कलर थीम्स भी चुन सकते हैं.

प्राइवेटली (Privatelee)

प्राइवेटली की 'पावरसर्च' कमांड्स से आप अपना सर्च सोर्स व अन्य चीजें चुन सकते हैं. इसका एक और नाम Qrobe.it भी है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...