आईफोन X की बिक्री 3 नवंबर से शुरू हुई है. भारी भरकम कीमत के बावजूद लोगों के बीच इस आईफोन की भारी डिमांड है. इस बीच मार्केट में कैवियर नाम की कंपनी ने आईफोन X का एक स्पेशल एडिशन लौन्च किया है. इसका नाम आईफोन X इंपीरियल क्राउन रखा है. इसकी लागत करीब 26,28,400 रुपये है.

आईफोन X इंपीरियल क्राउन के रियर पैनल में 300 से ज्यादा कीमती पत्थरों के साथ गोल्डन कोट दिया गया है. इसमें अलग-अलग साइज के 344 से ज्यादा हीरे जड़े गए हैं. इसके अलावा इसमें 14 बड़े रूबी और एक सोने का दो सिर वाला बाज़ लगाया है. इन खूबियों के इतर बाकी पूरे फोन के फीचर्स बेस मौडल की तरह ही रहेंगे.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कैवियर स्मार्टफोन कस्टमाइज़ कर बेचने वाली कंपनी है. आईफोन X के अलावा कंपनी ने आईफोन 8 और आईफोन 8 Plus को भी कस्टमाइज़ किया है. याद हो कि नोकिया 3310 का पुतिन-ट्रंप समिट एडिशन भी कंपनी के द्वारा साल की शुरुआत में लौन्च किया गया था.

आईफोन X की खासियतों की बात करें तो इसमें एज टू एज डिस्प्ले दी गई है यानी काफी कम बेजल दिए गए हैं. इसके अलावा इसमें होम बटन नहीं दिया गया है. ऐपल ने इसमें फेशियल रिकौग्निशन के लिए फेस आईडी दिया है. यानी आपको पहचान कर यह अनलौक होगा. डिजाइन की बात करें तो आईफोन X के फ्रंट और बैक में ग्लास डिजाइन दिया गया है. इसके साथ ही इसके किनारे सर्जिकल ग्रेड स्टेनलेस स्टील के बने हैं.

आईफोन X वौटर रेजिस्टेंट है और यह दो कलर वैरिएंट स्पेस ग्रे और सिल्वर में उपलब्ध होगा. इसमे पिक्सल डेंसिटी पिछले किसी भी आईफोन से ज्यादा है. कंपनी ने पहली बार इसमें ओलेड डिस्प्ले लगाया है जैसी उम्मीद भी की जा रही थी. इसकी स्क्रीन 5.8 इंच की है और इसका रिजोलुशन 2436X1125 है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...