Romantic Story : अजय औफिस के लिए निकला तो आरती भी उसे कार तक छोड़ने नीचे उस के साथ ही उतर आई. यह उस का रोज का नियम था.

ऐसा दृश्य कहीं और देखने को नहीं मिलता था कि मुंबई की सुबह की भागदौड़ के बीच कोई पत्नी रोज अपने पति को छोड़ने कार तक आए.

आरती का बनाया टिफिन और अपना लैपटाप बैग पीछे की सीट पर रख आरती को मुसकरा कर बाय बोलते हुए अजय कार के अंदर बैठ गए.

आरती ने भी हाथ हिला कर बाय किया और अपने रूटीन के अनुसार सैर के लिए निकलने लगी तो कुछ ही दूर उस की नेक्स्ट डोर पड़ोसन अंजलि भी औफिस के लिए भागती सी चली जा रही थी.

अंजलि ने आरती पर नजर डाली और कुछ घमंड भरी आवाज में कहा, "हैलो आरती, भाई सच कहो, सब को औफिस के लिए निकलते देख दिल में कुछ तो होता ही होगा कि सबकुछ कर रहे हैं. काश, मैं भी कोई जौब करती. मन तो करता होगा सुबह तैयार हो कर निकलने का. यहां तो लगभग सभी जौब करती हैं.''

आरती खुल कर हंसी,'' न, बाबा, तुम लोगों को औफिस जाना मुबारक. हम तो अभी सैर से आ कर न्यूजपेपर पढेंगे, आराम करेंगे, फिर बच्चों को कालेज भेजने की तैयारी.’’

''सच बताओ आरती, कभी दिल नहीं  करता कामकाजी स्त्री होने का?''

''न भाई, बिलकुल नहीं. कमाने के लिए पति है मेरे पास,'' आरती हंस दी, फिर कहा,'' तुम थकती नहीं हो इस सवाल से? मैं कितनी बार पूछ चुकी हो तुम से?''

''फिर तुम किसलिए हो?'' कुछ कड़वे से लहजे में अंजलि ने पूछा, तो उस के साथ तेज चलती हुई आरती ने कहा,'' अपने पति को प्यार करने के लिए, लो, तुम्हारी बस आ गई,'' आरती उसे बाय कह कर सैर के लिए निकल गई.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...