पहलवान विनेश फोगाट 100 ग्राम वजन बढ़ने के चलते ओलिंपिक से बाहर हो गई हैं. यह मामला राजनीतिक रुख लेने लगा है. विनेश फोगाट के ससुर ने इस मामले पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं.

https://www.instagram.com/reel/C-YOLtJRaPs/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

फ्रांस की राजधानी पेरिस में चल रहे ओलिंपिक 2024 में बुधवार, 7 अगस्त का दिन एक ऐसी निराशा लाया है जिस की किसी भी भारतीय खेलप्रेमी ने कल्पना भी न की होगी. कल तक अपनी विरोधी पहलवानों को अपनी चपलता और दांवपेंच से धूल चटाने वाली 29 साल की भारतीय पहलवान विनेश फोगाट, जो 50 किलोग्राम भारवर्ग में अमेरिका की पहलवान सारा हिल्डेब्रांट के साथ गोल्ड मैडल के लिए मैट पर दोदो हाथ करने वाली थीं, मुकाबले से पहले ही बाहर हो गई हैं.

दरअसल, विनेश फोगाट का वजन 50 किलोग्राम से लगभग 100 ग्राम अधिक पाया गया है. अपना वजन मेन्टेन रखने की कोशिश विनेश फोगाट ने पूरी रात की, इस के लिए उन्होंने कई व्यायाम भी किए लेकिन निराशा ही उन के हाथ लगी. नियमों के मुताबिक, खिलाड़ी को अपना वजन बनाए रखना पड़ता है और अगर ऐसा नहीं होता है तो उसे मुकाबले से बाहर कर दिया जाता है.

भारतीय प्रतिनिधि मंडल ने ओलिंपिक कमेटी से विनेश फोगाट को कुछ समय देने की बात कही थी, किंतु उन की अपील नकार दी गई. यही वजह है कि वे इस ओलिंपिक से खाली हाथ घर आएंगी.

सवाल यह उठता है कि ऐसा क्यों हुआ? क्या इस के पीछे राजनीति का हाथ है? ऐसा कहने की वजह यह है कि विनेश फोगाट के ससुर राजपाल राठी ने आरोप लगाया है कि महिला पहलवान के साथ राजनीतिक साजिश रची जा रही है. उन्होंने सरकार, भारतीय कुश्ती महासंघ और इस महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर आरोप लगाया है. उन्होंने यह भी कहा है कि विनेश फोगाट की सपोर्ट टीम ने उन की मदद नहीं की.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...