आए दिन हम सोशल मीडिया में किसी न किसी बड़ी हस्ती की मौत की अफवाहें सुनते रहते हैं. इस तरह की फेक न्यूज का शिकार देश में कई बड़ी हस्तियां बन चुकी हैं. लेकिन इस बार बात पाकिस्तान की है. दरअसल इस बार ऐसी ही एक खबर का शिकार बने हैं पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ी उमर अकमल. पाकिस्तान में सोशल मीडिया पर उमर अकमल की मौत से संबंधित खबर इतनी चली कि लोगों ने वहां उसे सच मान लिया. इसके बाद सोशल मीडिया पर ही उन्हें श्रद्धांजलि देने का सिलसिला शुरू हो गया.

उमर अकमल के फैन इन झूठी अफवाहों से दुखी थे. खुद अकमल अपने बारे में उड़ रही खबरों से इतने परेशान हुए कि उन्हें खुद अपने जिंदा होने का सबूत देना पड़ा. इन झूठी अफवाहों से परेशान होकर दिन में उमर ने अपने औफिशियल ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया.

उमर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'अलहमदुल्लाह, मैं लाहौर में पूरी तरह सुरक्षित हूं. सोशल मीडिया पर मेरे बारे में चल रही सारी खबरें गलत हैं. इंशाअल्लाह मैं टी-20 कप के सेमीफाइनल में खेलूंगा'.

जैसे ही उमर अकमल का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर आया. उनके फैंस की जान में जान आई. इसके बाद उनके प्रशंसकों ने इस ट्वीट को जमकर रीट्वीट किया. उमर अकमल ने अपना आखिरी वनडे मैच औस्ट्रेलिया के खिलाफ 26 जनवरी 2017 को खेला था. फिलहाल वह टीम से बाहर चल रहे हैं और टीम में वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं.

बता दें कि इन दिनों लाहौर में हिंसा चल रही है. वहां का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है. लोग प्रदर्शन भी कर रहे हैं. ऐसे में वहां से उमर अकमल जैसे दिखने वाले शख्स की फोटो वायरल हो गई और लोगों ने तस्वीर में दिखने वाले शख्स को अकमल समझ लिया.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...