Editorial : एक्स ने माना है कि उस के प्लेटफौर्म को आजकल अवैध कंटैंट के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है जिन में बच्चों के साथ यौन संबंध बनाने की फोटो तक शामिल हैं. एक्स अब इस तरह के कंटैंट को हटा देगा. एक्स का मतलब लोगों को उकसाने और उन्हें पकड़ कर रखना है और वह उन के अधिकारों, उन की इच्छाओं की या उन के चरित्र की चिंता कम करता है, अपने मुनाफे की ज्यादा. वह इसीलिए उन सरकारों से उल झना नहीं चाहता जो इस पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रही हैं.
सरकारें एक्स के इस फैसले से खुश ही होंगी क्योंकि पहले तो एक्स जैसे प्लेटफौर्मों ने समाचारपत्रों और पत्रिकाओं को नष्ट कर दिया जो सरकारों के लिए सिरदर्द थे क्योंकि वे सरकार की पोलपट्टी खोल सकते थे. एक्स अब, सरकार के कहे अनुसार, उन अकाउंटों को भी अवैध मान कर बंद कर देगा जो सरकार के खिलाफ बोलेंगे.
असल में इंटरनैट पर चल रहे सभी सोशल मीडिया प्लेटफौर्म या तो सरकारों का प्रचार कर रहे हैं या धर्म का. उन को सब से बड़ा समर्थन इन 2 से मिलता है. पैसा तो पौर्न या विज्ञापन देने वाली कंपनियों से मिल जाता है पर किसी भी देश में घुसने की इजाजत और लगातार बने रहने की इजाजत वहां की सरकार ही देती है.
इंटरनैट जनता के हकों के लिए न लड़ना चाहता है और न ही उस का वह मकसद है. उसे तो जो पैसा देगा, वह उस का गुलाम है. इंटरनैट ने चाहे लोगों की दूरियां समाप्त कर दी हों पर आज साफ दिख रहा है कि लोग पहले से ज्यादा अकेले हैं, कम संगठित हैं, गलतफहमियों के शिकार हैं और बहकाए जा रहे हैं. चाहे मामला सामान बेचने का हो, धर्म बेचने का हो या किसी देश के नेता को, इंटरनैट सदा ही उस के साथ रहता है जो ज्यादा पावरफुल है.
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल
सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
- देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
- 7000 से ज्यादा कहानियां
- समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन
सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
- देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
- 7000 से ज्यादा कहानियां
- समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
- 24 प्रिंट मैगजीन





