महिला टीम इंडिया की वनडे टीम की कप्तान मिताली राज ने क्रिकेट की दुनिया में एक नया इतिहास रच दिया. शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए वनडे मैच में उतरते ही मिताली राज ने एक नया रिकौर्ड अपने नाम के साथ जोड़ लिया. वह महिला क्रिकेट में पहले खिलाड़ी बन गई हैं, जिसने 192 वनडे मैच खेले हैं. विश्व क्रिकेट में इतने मैच अब तक कोई महिला नहीं खेल पाई है. 35 वर्षीय मिताली राज ने अपना पहला वनडे मैच 26 जून 1999 को खेला था.

मिताली अब तक इतने मैचों में 6295 रन बना चुकी हैं. इनमें 6 शतक और 49 अर्धशतक हैं. इसके अलावा वह 10 टेस्ट मैच और 72 टी20 मैच खेल चुकी हैं. उनसे पहले सबसे ज्यादा वनडे मैच खेलने का रिकौर्ड चारलोट एडवर्ड्स के नाम था.

sports

सबसे ज्यादा वनडे मैच खेलने वाली महिला खिलाड़ी

मैच       खिलाड़ी

192     मिताली राज

191     चार्लोट एडवर्ड्स

167     झूलन गोस्वामी

144     एलेक्स ब्लेकवेल

मिताली राज वनडे मैचों में लगातार 7 अर्धशतक लगाने वाली दुनिया की अकेली खिलाड़ी हैं. अब वह टी 20 में भी लगातार चार अर्धशतक लगाने वाली दुनिया की पहली बल्लेबाज बन गई हैं. टी20 में उन्होंने लगातार 62, 73, 54 और 76 रनों की पारियां खेल चुकी हैं. इसमें पिछली दो पारियों में तो वह आउट भी नहीं हुई हैं.

मिताली ने अब तक 49 अर्धशतक जमाए हैं जो कि विश्व रिकौर्ड है. बेहतरीन फौर्म में चल रही भारतीय कप्तान को अब अर्धशतकों का पचासा पूरा करने के लिये केवल एक अर्धशतक की जरूरत है. मिताली के बाद महिला क्रिकेट में सर्वाधिक अर्धशतक बनाने के मामले में इंग्लैंड के चार्लोट एडवर्ड्स (46) दूसरे स्थान पर हैं.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...