ऑस्ट्रेलियाई टीम से हार का साया उठने का नाम नहीं ले रहा है. हाल ही में दक्षिण अफ्रीका में खेली गई वनडे सीरीज में प्रोटियाज से ही 5-0 से वनडे सीरीज में हारने के बाद अब अपने ही घर में 3 टेस्ट मैचों की सीरीज के पर्थ में खेले गए पहले ही टेस्ट में उसे दक्षिण अफ्रीका के हाथों बुरी पराजय का सामना करना पड़ा.

वह प्रोटियाज से सीरीज में 0-1 से पीछे हो गई है. पूरे मैच में पहले दिन के खेल को छोड़ दें, तो ऑस्ट्रेलियाई टीम हर मामले में प्रोटियाज से पीछे ही रही. दक्षिण अफ्रीका ने उसे 177 रनों से मात दी. ऑस्ट्रेलियाई टीम 539 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 361 रन पर सिमट गई.

प्रोटियाज के लिए मैच की उपलब्धि पहला टेस्ट खेल रहे केशव महारज रहे, जिन्होंने मैच में 4 विकेट चटकाए और दूसरी पारी में 41 रनों की तेज और नाबाद पारी खेली. इस प्रकार उन्होंने ऑलराउंड प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया. हालांकि मैन ऑफ द मैच का खिताब मैच में 7 विकेट लेने वाले कागिसो रबाडा को मिला.

दक्षिण अफ्रीका के लिए गेंदबाजी में जहां कागिसो रबाडा ने दूसरी पारी में 5 विकेट झटके, वहीं बल्लेबाजी में डीन एल्गर ने 127, तो जेपी डुमिनी ने 141 रनों की पारी खेली और टीम को बेहद मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया.

क्विंटन डिकॉक ने पहली पारी में 84, तो दूसरी में 64 रनों का योगदान दिया. ऑस्ट्रेलिया की ओर से पहली पारी में डेविड वॉर्नर ने 97 रन, तो दूसरी पारी में उस्मान ख्वाजा ने भी 97 रन बनाए, लेकिन उनकी यह कोशिश टीम को हार से नहीं बचा सकी.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...