आईपीएल का दसवां सत्र 5 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है. पिछले साल की विजेता टीम सनराइजर्स हैदराबाद ही इस सत्र की शुरुआत करेगी. आईपीएल 10 का पहला धमाकेदार मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु के बीच होगा. आपको बता दें कि बंगलुरु टीम पिछले सत्र की उपविजेता टीम रही थी.

आईपीएल की उद्घाटन समारोह के साथ पहला मैच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित होगा. वहीं इस सत्र का फाइनल मैच भी हैदराबाद में ही आयोजित किया जाएगा.

साल 2008 में अपनी शुरुआत से ही आईपीएल दर्शकों का चहेता बन गया है. इस फटाफट टी20 लीग में वह सब कुछ था जो क्रिकेट प्रशंसकों को पसंद आए.

लेकिन इस फटाफट क्रिकेट से खिलाड़ियों का हटना लगातार जारी है. अब साउथ अफ्रीकी स्टार क्विंटन डि कॉक के भी टूर्नामेंट में खेलने पर सस्पेंस है. वह दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से खेलते हैं. अब तक आईपीएल से अलग-अलग कारणों से करीब 10 खिलाड़ी हट चुके हैं. इसमें कोलकाता नाइट राइडर्स के विस्फोटक बैट्समैन आंद्रे रसेल भी शामिल हैं, जिनपर डोपिंग के कारण एक साल का बैन लगा है.

आइए एक नजर डालते हैं आईपीएल 10 से अब तक हट चुके खिलाड़ियों पर..

खिलाड़ी

टीम

कारण

आंद्रे रसेल

कोलकाता नाइटराइडर्स

एक साल का बैन

डेल स्टेन

सनराइजर्स हैदराबाद

इंजरी के कारण ऑक्शन से हटें

मिशेल स्चार्क

रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु

बिजी शेड्यूल

जेपी डुमिनी

दिल्ली डेयरडेविल्स

नाम वापस लिया

इमरान ताहिर

दिल्ली डेयरडेविल्स

कोई खरीदार नहीं

इरफान पठान

राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स

कोई खरीदार नहीं

इशांत शर्मा

राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स

कोई खरीदार नहीं

केविन पीटरसन

राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स

ऑक्शन से हटें

मिशेल मार्श

राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स

कंधे में चोट

रोस टेलर

दिल्ली डेयरडेविल्स

कोई खरीदार नहीं

 

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...