सात बार की वर्ल्ड चैम्पियन भारतीय पुरुष कबड्डी टीम को 2016 वर्ल्ड कप के पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा. कोरिया ने सबको चौंकाते हुए भारत को 32-34 से हराया.

भारत को अंतिम पलों की गलती के कारण कबड्डी वर्ल्ड कप के उद्घाटन मुकाबले में कोरिया के हाथों सनसनीखेज हार का सामना करना पड़ा. गत चैंपियन भारत के पास एक समय 24-19 और 29-26 की बढ़त थी.

कोरिया ने वापसी करते हुए 30-29 की बढ़त बनाई. भारत ने स्कोर 30-30 किया और फिर 31-30 से बढ़त बनाई लेकिन कोरिया ने अंतिम मिनटों में सफल रेड लगाते हुए स्कोर 32-31, 33-31 और 34-32 से कर मैच जीत लिया.

कोरिया की जीत के हीरो रहे जांग कुन ली जो प्रो कबड्डी लीग में भी खेलते हैं. जांग कुन ली ने सबसे ज्यादा 10 अंक बनाए. डोंग जियोन ली ने छह और यंग चोंग को ने पांच अंक जुटाए. भारत की तरफ से कप्तान अनूप कुमार ने सबसे ज्यादा नौ अंक जुटाए. मनदीप छिल्लर ने पांच, राहुल चौधरी और प्रदीप नरवाल ने तीन-तीन और धर्मराज चेराथलन और अजय ठाकुर ने दो-दो अंक जुटाए.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...