रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु के कप्तान विराट कोहली ने साफ किया है कि उनकी आईपीएल टीम के स्टार ओपनर क्रिस गेल को आराम नहीं दिया गया है, बल्कि टीम से बाहर रखा गया है. हमने ट्रेविस हेड को उनकी जगह टीम में शामिल किया. कोहली ने कहा हमें मिडल ऑर्डर में मजबूती चाहिए और ट्रेविस अच्छी बैटिंग कर रहे हैं.” उन्‍होंने कहा कि इस समय केएल राहुल भी अच्छी ओपनिंग कर रहे हैं. इसके अलावा ट्रेविस जरूरत पड़ने पर ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी कर सकते हैं.

क्रिस गेल खराब फार्म से जूझ रहे हैं. पिछले तीन मैचों में उन्होंने सात, जीरो और एक रन बनाए. सरफराज खान की चोट के बारे में विराट ने बताया कि चिंता की कोई बात नहीं है, लेकिन फिलहाल फिटनेस के चलते ही उन्‍हें टीम में नहीं रखा गया है. सरफराज पिछले तीन मैचों में प्लेइंग इलेवन हिस्सा नहीं बन पाए हैं. सरफराज ने इस साल आईपीएल के 5 मैचों में 66 रन बनाए हैं.

विराट की कप्तानी वाली बंगलुरू टीम ने राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स और पंजाब के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की, लेकिन इन मैचों में गेल नहीं खेले. गेल बेटी ‘ब्लश’ के जन्म के कारण जमैका में अपने घर लौट गए थे और इस वजह से टूर्नामेंट के चार मैचों में नहीं खेले थे. 36 साल के गेल 25 अप्रैल को बंगलुरू लौटे थे, लेकिन इसके बाद वह दो मई को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ हुए मैच में ही खेले. इससे पहले वह 30 अप्रैल और सात मई को हुए बंगलुरु के मैचों में भी खेलने नहीं उतरे थे.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...