13वीं विश्व वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी स्पेन के डेविड फेरर ने शुक्रवार को डेविस कप विश्व ग्रुप प्लेऑफ मुकाबले के दूसरे एकल वर्ग के मैच में भारत के साकेत मायनेनी को मात देते हुए अपनी टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी. फेरर ने दिल्ली लॉन टेनिस संघ (डीएलटीए) के आरके खन्ना स्टेडियम में खेले जा रहे डेविस कप के दूसरे एकल मैच में साकेत को सीधे सेटों में 6-1, 6-2, 6-1 से मात दी.

इससे पहले शुक्रवार को ही हुए एकल वर्ग के पहले मैच में फेलिसियानो लोपेज ने रामकुमार रामानाथन को 6-4, 6-4, 3-6, 6-1 से हराकर स्पेन को 1-0 की बढ़त दिलाई थी। साकेत को हराने के बाद फेरर ने इस बढ़त को दोगुना कर दिया. पहले मुकाबले में रामकुमार के सामने राफेल नडाल को उतरना था, लेकिन पेट में समस्या के कारण वह कोर्ट में नहीं उतरे और लोपेज को उनका स्थान लेना पड़ा.

डेविस कप के युगल मुकाबले शनिवार को खेले जाएंगे. भारत की तरफ से लिएंडर पेस और मायनेनी की जोड़ी फ्रेंच ओपन विजेता फेलिसियानो लोपेज और मार्क लोपेज की जोड़ी से भिड़ेगी, जबकि रिवर्स एकल मुकाबले रविवार को खेल जाएंगे.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...