लगता है कि सारे खूबसूरत सेलेब्रिटी शादी कर के घर बसाने को उतावले हो रहे हैं. बौलीवुड के हीरोहीरोइन बड़े परदे पर प्यार करतेकरते असली जिंदगी में एकदूसरे के साथी बन रहे हैं. अभी हाल ही में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक हो गए हैं. प्रियंका चोपड़ा विदेशी निक जोनस की जीवनसाथी बन गई हैं तो एक साल पहले अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली को क्लीन बोल्ड कर दिया था.

ऐसे में दूसरे खेलों के सुपरस्टार क्यों पीछे रहें. कुछ समय पहले बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने अपनी शादी का ऐलान कर के सब को चौंका दिया था. वे 16 दिसंबर को अपने दोस्त और बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप से शादी करने वाली हैं. वे दोनों पिछले 10 सालों से एकदूसरे के साथ हैं पर मजाल है किसी को भनक भी लगने दी.

अब दीपिका की होगी शादी

ज्यादा चौंकिए मत क्योंकि यहां पर दीपिका पादुकोण की दूसरी शादी की बात नहीं हो रही है पर जिस दीपिका की हो रही है वह भी कम हुनरमंद नहीं है. हम बात कर रहे हैं सांवले रंग की तीखे नयननक्श वाली भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी की जिन्होंने रांची में एक समारोह में सगाई कर ली है.

अपने तीरों से सटीक निशाना भेदने वाली दीपिका कुमारी को जिन्होंने अपने नयनों के तीरों से घायल किया है वे भी खुद तीरंदाज अतनु दास हैं. ये दोनों अगले साल विवाह के बंधन में बंधेंगे.

रातूचट्टी में 24 साल की दीपिका की 26 साल के अतनु दास के साथ सगाई हुई. इस मौके पर झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके अर्जुन मुंडा और उन की पत्नी मीरा मुंडा भी उपस्थित थे.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...