Youth Power Nation Power: जिस प्रकार आज समाज में भ्रष्टाचार चरम पर है, ठीक उसी प्रकार नशे का धंधा भी अपने चरम पर है. नशा करने वालों की संख्या में बेलगाम वृद्धि हो रही है. यों तो नशे के आदी हर वर्ग, हर उम्र के लोग हैं लेकिन वर्तमान में नशे का क्रेज युवाओं के सिर चढ़ कर बोल रहा है. कारण, अभिभावकों का बच्चों के प्रति उदासीन होना या बिना कारण जाने बच्चों को आवश्यकता से अधिक पैसे देना है.
बच्चों के प्रति प्रत्येक मातापिता का कर्तव्य है कि वे अपने बच्चों की हर गतिविधि पर नजर रखें. साथ ही, नशा जैसी गंदी आदतों के नुकसान के बारे में डांटफटकार कर नहीं, बल्कि प्यारदुलार से बताएं. युवा शक्ति ही किसी भी सफल राष्ट्र की पहली शक्ति होती है.
लेखक - विमल वर्मा
अच्छी कहानी
जून (द्वितीय) अंक में प्रकाशित लेख ‘दहेज हत्या की जड़ में दान का दानव’ बहुत सटीक लिखा गया है. भले ही दहेज को ले कर कानून बने हैं पर आज भी शादियों में दहेज के रूप में पैसों, गहनों और तमाम तरह के सामान का लेनदेन हो रहा है.
सब से बड़ी बात कि लड़की वाले कितने ही धनसंपत्ति वाले हों, लड़की कितनी ही एजुकेटेड, जौब वाली हो या मौडल हो, शादी के बाद एक लड़की के लिए उस का मायका पराया घर बन कर रह जाता है, इतना पराया कि वह वहां बिना मांबाप और भाई की मरजी से आ कर रह नहीं सकती कुछ दिन.
कहने को देश तरक्की कर रहा है, औरतों को मायके में बराबरी का हक मिलने लगा है. लेकिन यह सब सिर्फ कागजों तक ही सीमित है. लेख ‘विधवा की संपत्ति हड़पना आसान नहीं’ और ‘पापा की प्रोफाइल’ कहानी काफी अच्छी लगीं. इन्हें आजमाइए स्तंभ के अंतर्गत जो छोटेछोटे टिप्स दिए जाते हैं वे काफी काम के होते हैं.
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल
सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
- देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
- 7000 से ज्यादा कहानियां
- समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन
सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
- देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
- 7000 से ज्यादा कहानियां
- समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
- 24 प्रिंट मैगजीन





