पुलिस अफसर ना रहकर अब हैं स्‍ट्रिपर..आप सोच रहें होंगे की ऐसे कैसे. दरअसल मॉस्‍को के पुलिस डिपार्टमेंट में बतौर अफसर काम कर रहीं 26 साल की क्रिस्‍टीना ने हाल ही में अपना एक हॉट डांस वीडियो फेसबुक पर अपलोड कर दिया था. उनके इस एक डांस ने उनकी जिंदगी ऐसी बदली, जैसी उन्‍होंने सपनों में भी नहीं सोची थी.

पुलिस की नौकरी से निकाले जाने के बाद क्रिस्‍टीना गोल्‍डन गर्ल्‍स की स्‍ट्रिपचेन से जुड़ गई और वहां पर बतौर स्‍ट्रिपर काम कर रहीं हैं. क्रिस्‍टीना का कहना है कि वो अपनी इस नई नौकरी से बेहद खुश हैं और उनको इस काम के लिए अच्‍छा खासा पेमेंट भी मिल रहा है. बता दें कि बतौर स्‍ट्रिपर क्रिस्‍टीना को लगभग 70 हजार रुपये मिल रहें हैं.

यह हॉट डांस वीडियो फेसबुक पर डाले जाने के बाद जमकर शेयर हुआ और मॉस्‍को पुलिस के वरिष्‍ठ अधिकारियों तक पहुंच गया. वीडियो में क्रिस्‍टीना को सेक्‍सी हरकतें करते देखकर अधिकारियों के होश उड़ गए. पुलिस डिपार्टमेंट ने क्रिस्‍टीना की इस हरकत को गलत करार देते हुए उसे तत्‍काल नौकरी से बर्खास्‍त कर दिया. नौकरी से निकाले जाने पर क्रिस्‍टीना बेहद हैरान थी. उन्‍होंने डिपार्टमेंट की ऐसी हरकत पर प्रशासन के खिलाफ कोर्ट में केस दायर किया है.

क्या है पूरा मामला

26 साल की क्रिस्‍टीना मॉस्‍को मेट्रो पुलिस डिपार्टमेंट में अफसर थी. हाल ही में उन्होंने अपने प्राइवेट फेसबुक ग्रुप पर अपने दोस्तों के लिए काफी हॉट और इरॉटिक डांस किया. इसके बाद उसने एक बड़ी गलती कर दी कि इस वीडियो को अपने मेन फेसबुक पेज पर शेयर कर दिया. इसके बाद क्रिस्‍टीना का यह हॉट वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया और जैसे ही उसके सीनियर अधिकारियों ने यह वीडियो देखा, उनके होश उड़ गए. पुलिस डिपार्टमेंट ने क्रिस्‍टीना की इस हरकत को गलत करार देते हुए उसे तत्‍काल नौकरी से बर्खास्‍त कर दिया.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...