Social Interest :
पत्र लिखने पर विवश
मैं लगभग 4 दशकों से ‘सरिता’ की नियमित पाठिका हूं. इस पत्रिका की कहानियां हमेशा मार्गदर्शक का काम करती हैं. जनवरी (प्रथम) 2026 अंक में छपी कहानी ‘एक ग्रे स्वेटर’ ने मुझे पत्र लिखने पर विवश कर दिया. कहानी की लेखिका ने जैसे आज के परिवेश का गहराई से अध्ययन किया हो, उन्होंने आज की ज्वलंत समस्या डिप्रैशन पर फोकस करते हुए समस्या का समाधान जिस जज्बाती तरीके से किया है, निश्चय ही वह बहुत सटीक है. इस के लिए वे बधाई की पात्र हैं. धन्यवाद सरिता संपादन मंडल, लेख और कहानियों के माध्यम से आप इसी प्रकार लोगों को जागरूक करते रहिए. - डा. प्रगति श्रीवास्तव
*
बच्चों के मुख से
मेरी 5 वर्षीय बेटी बहुत बोलती है. एक दिन सुबह जब वह सो कर उठी तो उस की आंखें चिपक सी गई थीं कीचड़ के कारण. मैं ने जब उस का मुंह धोया तो देखा कि आंखें लाल हो गई हैं. मेरे मुंह से निकला कि लगता है आंख आ गई है.
कुछ घंटे वह शांत रही. जब दोपहर को लंच के बाद हम आराम कर रहे थे तो बड़े भोलेपन से उस ने पूछा, ‘‘मम्मी, आप कह रही थीं कि मेरी आंख आ गई है, जरा शीशा दिखाओ तो कि आंख कहां आ रही है. अब तो मेरी 3 आंखें हो जाएंगी.’’ यह सुन कर हम बिना हंसे नहीं रह सके. - शैल कुमारी
पत्रिका, पाखंड और सनातन
मैं ने आप की ‘सरिता’ का अंक जनवरी (प्रथम) 2026 पढ़ा. पत्रिका का यह अंक मैं ने 40 वर्ष बाद पढ़ा है. इस से पूर्व वर्ष 1980 से 1985 तक के वर्षों में सरिता के अंकों का बेसब्री से इंतजार रहता था परंतु फिर राज्य सेवाओं में चले जाने से ग्रामीण क्षेत्रों में पदस्थापन के कारण यह पत्रिका सुलभ नहीं होती थी, फिर आदत छूट गई. वर्षों बाद इस पत्रिका को पढ़ कर और यह जान कर कि यह पत्रिका पूरी तरह से सनातन विरुद्ध हो चुकी है, बहुत अफसोस हुआ.
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल
सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
- देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
- 7000 से ज्यादा कहानियां
- समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन
सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
- देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
- 7000 से ज्यादा कहानियां
- समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
- 24 प्रिंट मैगजीन





