Senior Citizen : अकेले बुजुर्ग घरेलू हिंसा से ले कर आपराधिक घटनाओं तक के शिकार हो रहे हैं. ऐसे में घरपरिवार, कानून और समाज सभी के लिए इन की परेशानियों का समाधान करना जरूरी हो जाता है.

उत्तरीपश्चिमी दिल्ली के नेताजी सुभाष प्लेस थाना इलाके के कोहाट एनक्लेव की 317 नंबर बिल्डिंग में रहने वाले 70 साल के मोहिंदर सिंह और उन की 68 साल की पत्नी दलजीत कौर की हत्या कर दी गई. पुलिस के मुताबिक, महिला के साथ पहले मारपीट की गई, फिर उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया. वहीं बुजुर्ग का आरोपियों ने औक्सीजन पाइप से गला दबाया, जिस से उन की मौत हो गई. घर का कुछ सामान बिखरा हुआ पाया गया था. देखने से लग रहा था कि हत्या के साथसाथ लूट की वारदात को भी अंजाम दिया गया.

शुरुआती जांच में पुलिस का शक परिवार द्वारा बुजुर्ग दंपती की देखरेख के लिए रखे गए नौकर पंकज और उस के साथी रवि पर गया. कोठी के अंदर मोहिंदर सिंह और उन की पत्नी की लाश बरामद हुई. लाश 2 दिन पुरानी लग रही थी. कोठी में बुजुर्ग दंपती के अलावा नौकर रहता था. दंपती का बेटा पड़ोस में ही रहता है.

फ्लैट के ठीक बराबर वाली इमारत में इन के 2 शादीशुदा बेटे चनप्रीत तलवार और मनप्रीत तलवार अपनेअपने परिवारों के साथ रहते हैं. मोहिंदर सिंह का कपड़े का बड़ा कारोबार था. एक शोरूम ज्वाला हेड़ी और दूसरा कमला नगर में है. दोनों बेटे वहां बैठते हैं. करीब 5 साल पहले तबीयत खराब रहने की वजह से मोहिंदर ने शोरूम जाना बंद कर दिया था. इन के पास दिन और रात के 2 अलगअलग नौकर रहते थे.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...