Air Hostess SC: एयर होस्टेस शब्द एक चलन भर की देन है नहीं तो इसकी जगह अब फ्लाइट अटेंडेंट या केबिन क्रू शब्द ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है. जिससे लैंगिक भेदभाव की बू नहीं आती. सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले ने कैसे एयर होस्टेस को पुरुषों के बराबर ला खड़ा किया यह जानना कम दिलचस्प नहीं है. लेकिन इसके पहले इस नौकरी से ताल्लुक रखती कुछ बातें समझ लेना ज्यादा जरुरी है. जिनमे से पहली यह है कि 80 के दशक तक एक एयर होस्टेस की जो इमेज दिमाग में रहती थी वह एक फिट, स्लिम और आकर्षक युवती की होती थी. जिसका सेक्सी दिखना अघोषित अनिवार्यता या अहर्ता हुआ करती थी. लड़कियों में तब आज से ज्यादा क्रेज इस रोमांचक नौकरी को हासिल कर लेने का होता था.

यह आकर्षण बेवजह भी नहीं था वजह लड़कियां उड़ना चाहती थीं, देश विदेश घूमना चाहती थीं और अच्छी सेलरी भी चाहती थीं. यह सब उन्हें इस नौकरी से मिलता था. लेकिन 80 के दशक तक उन्हें पुरुषों जिन्हें फ्लाइट अटेंडेंट या केबिन क्रू कहा जाता है के मुकाबले न के बराबर सहूलियतें और अधिकार मिले हुए थे. मसलन उन्हें 35 की उम्र में ही रिटायर कर दिया जाता था और नौकरी के लिए ये कड़ी शर्तें थोपी जाती थीं. 1 - अगर वे नौकरी के शुरूआती चार साल में शादी कर लें 2 - पहली बार प्रिगनेंट हों और 3 - 35 साल की उम्र पूरी कर लें तो उनकी नौकरी चली जाएगी
लेकिन अब इनमे से एक शर्त भी लागू नहीं है तो इसकी वजह एक एतिहासिक मुकदमा एयर इंडिया बनाम नरगेश मिर्जा 1981 है. 80 के दशक तक लड़कियों को मन मारकर ये थोपी गई शर्तें मानना पडती थीं. जो एक एयर होस्टेस नरगेश मिर्जा को गैरबराबरी की लगीं तो उन्होंने इस भेदभाव के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...