सवाल

मैं 32 साल का एक शादीशुदा मर्द हूं. मेरी शादी को 8 साल हो गए हैं. हाल ही में मुझे पक्की खबर लगी है कि मेरी पत्नी का हमारे एक पड़ोसी के साथ चक्कर चल रहा है. मैं इस बात से बहुत ज्यादा परेशान रहता हूं.  मैं अपनी पत्नी से बहुत ज्यादा प्यार करता हूं. वह सरकारी नौकरी करती है और बढि़या तनख्वाह पाती है. उसे छोड़ने पर मुझे बहुत ज्यादा नुकसान होगा. क्या मैं उस के नाजायज रिश्ते को चुपचाप सहन कर लूं या उस से बात करूं?

जवाब

सरकारी नौकरी... तगड़ी पगार... बेवफा बीवी... इस के बाद भी बेइंतिहा  प्यार... पत्नी की बेवफाई  तो आप को बरदाश्त करनी पड़ेगी और इस के लिए जो कलेजा चाहिए वह आप में है. आम खाएं पेड़ न गिनें, लेकिन यह बहुत आसान भी नहीं होता. इस पक्की खबर का सोर्स अगर कच्चा हुआ तो...? बेवजह खुद का खून न जलाएं. पहले पक्का कर  लें, खुद अपनी आंखों से देख लें. अगर यह वहम है, तो इस का खत्म हो जाना ही आप के भले की  बात है.  एक पुरानी कहावत है कि दुधारू गाय की लात तो बरदाश्त करनी पड़ती है. इसलिए जब तक बने बरदाश्त करते रहें, लेकिन एक बार पत्नी से इस बारे में बात जरूर करें. अगर वाकई वह किसी और से प्यार करने लगी है, तो जाहिर है कि वह जज्बाती और जिस्मानी तौर पर आप से संतुष्ट नहीं है. इन कमियों को दूर करने की कोशिश करें, बात बन भी सकती है.

अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- [email protected]

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...