सवाल

मैं 37 वर्षीया विवाहिता, डेढ़ साल के बेटे की मां हूं और संयुक्त परिवार की बहू हूं. हम सब लोग एक घर में ही रहते हैं. मेरे पति पहले बहुत अच्छे थे पर मेरी शादीशुदा बड़ी ननद जब भी हमारे घर आती है, तब वह सब को भड़काती रहती है. इसी कारण पति बातबात पर गुस्सा करते हैं और अब तो उन्होंने मुझे दुत्कारना भी शुरू कर दिया है. मैं एक निजी फर्म में काम करती हूं और ससुराल वालों व पति को अपनी कमाई देती हूं. अब आप ही बताएं कि मैं क्या करूं?

जवाब

पहले यह जानने का प्रयास करें कि पति आप पर किस बात पर गुस्साते हैं. आप खुद सोचें कि कहीं आप उन पर चीजें थोपने तो नहीं लगी हैं जिस की वजह से वे आप से चिढ़ने लगे हैं. हो सकता है उन्हें आप का नौकरी करना पसंद न हो और आप जबरदस्ती जौब कर उन्हें नीचा दिखा रही हों. इस के लिए आप पति से खुल कर प्यार से बात करें और जानने की कोशिश करें कि समस्या आखिर कहां है. जहां तक ननद की भड़काने की बात है, तो हो सकता है यह आप की गलतफहमी हो. इस बात को ले कर भी पति से ही चर्चा करें. ननद से मिलजुल कर रहने की कोशिश करें. सबकुछ धीरेधीरे ठीक हो जाएगा.

 

अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- [email protected]

सब्जेक्ट में लिखें- सरिता व्यक्तिगत समस्याएं/ personal problem 

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...