सवाल

मेरा प्रेम विवाह हुआ है. शादी से पहले हम दोनों एकदूसरे पर जान छिड़कते थे. रोज फोन पर बातें करना, आएदिन डेट पर जाना, उस का मेरी हर बात को सिरआंखों पर लेना, मेरी हर चीज का ध्यान रखना, मेरी खूबसूरती की तारीफ करना, यह सब था हमारी लाइफ में. लेकिन शादी के बाद ऐसा कुछ भी न रहा. अब किसी चीज की कमी नहीं, कमी है तो सिर्फ प्यार की. न जाने वह पहला वाला प्यार कहां खो गया है. क्या शादी के बाद सब के साथ ऐसा होता है?

जवाब

आप भी वही हैं और आप का बौयफ्रैंड (अब पति) भी वही है लेकिन परिस्थितियां बदल गई हैं. इतनी सम?ादार तो आप हैं ही कि यह सम?ाती हैं कि शादी के बाद वह बात नहीं रहती जो शादी से पहले होती है. माहौल बदल जाता है. जिंदगी में दूसरे लोग भी आ जाते हैं. हम कहते तो हैं कि शादी के बाद लड़की को ससुराल में बहुत एडजस्ट करना पड़ता है लेकिन लड़कों को भी काफी कुछ एडजस्टमैंट करना पड़ता है.

अपने घरवालों और पत्नी के बीच उसे भी तालमेल बना कर चलना पड़ता है. लड़की के लिए तो ससुरालवाले सारे नए होते हैं लेकिन लड़के के लिए तो उस के सारे अपने हैं और पत्नी को वह अपनी खुशी से विवाह कर लाया होता है. घरवालों और पत्नी दोनों को साथ ले कर उसे चलना होता है.

कई बार लड़का अपने घर की प्रथाओं को मानने पर जोर देता है और लड़की अपनेआप को बदलने के बजाय परिवार को अपने तरीके से चलाना चाहती है. यही वजह होती है कि दोनों के बीच नोक?ांक शुरू हो जाती है और प्यार कम होता नजर आने लगता है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...