सवाल

बेटा शादी के लिए तैयार नहीं. बेटे की उम्र 28 साल है. जहां तक कैरियर में सैटल होने की बात है तो वह अच्छी नौकरी कर रहा है. घर में किसी चीज की कमी नहीं है. मातापिता होने के नाते घर हम चलाते हैं. बेटे से हम ने कभी उस की सैलरी का एक पैसा भी नहीं लिया.  हां, अपने खर्चे वह खुद करता है. हम उसे यह सम?ाते हैं कि शादी करनी है तो यह सही उम्र है. तुम्हारे ऊपर कोई पारिवारिक जिम्मेदारी भी नहीं. लेकिन वह राजी ही नहीं होता शादी के लिए. कैसे उसे विवाह के लिए तैयार करें?

जवाब

मातापिता यही चाहते हैं कि उन के बच्चों की शादी हो जाए और उन का घर बस जाए. ठीक भी है. यदि शादी करनी है तो समय से हो जाए तो हर तरह से ठीक रहता है. शारीरिक रूप से भी और आर्थिक रूप से भी. लेकिन आजकल देखने में आ रहा है कि बच्चे उम्र होने के बावजूद, सैटल हो जाने के बाद भी शादी नहीं करना चाहते. यहां तक देखने को मिल रहा है कि वे रिलेशनशिप में रहने लगते हैं लेकिन शादी नहीं करना चाहते.

खैर, आप बेटे की शादी से इनकार करने की वजह जानें. अगर समस्या का हल निकल सकता है तो जरूर निकालें. कई बार युवा बच्चे अपने कैरियर को ले कर ज्यादा गंभीर होते हैं तो इस बारे में भी उन्हें सम?ाएं कि पूरी तरह सैटल तो व्यक्ति 35-40 की उम्र में जा कर होता है. तब तक का इंतजार करना बेवकूफी है.

कई बार ऐसा होता है कि अपनी पसंद का जीवनसाथी नहीं मिलने की वजह से वे शादी से भागने लगते हैं. ऐसे में आप अपने बेटे से इस बारे में खुल कर बात करें कि उसे किस तरह का जीवनसाथी चाहिए. शादी के लिए लड़की ढूंढ़ने में बच्चे की पसंद का ध्यान रखें.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...