सवाल

मैं 18 वर्षीय अविवाहित युवती हूं. मेरा एक बौयफ्रैंड है. हम दोनों एकदूसरे को पसंद करते हैं. लेकिन उस के  साथ एक समस्या है कि वह छोटीछोटी बातों पर नाराज हो जाता है, जैसे अगर उस का फोन रिसीव नहीं किया, उस ने बाहर चलने को कहा लेकिन मैं नहीं जा पाई, उस की पसंद की ड्रैस नहीं पहनी आदि. मुझे उस का यह व्यवहार अच्छा नहीं लगता. ऐसा लगता है वह मुझे अपने हिसाब से चलाना चाहता है. मैं उस के साथ खुश कम, परेशान ज्यादा रहती हूं. क्या मुझे उस से अपनी दोस्ती तोड़ लेनी चाहिए?

जवाब

आप का बौयफ्रैंड आप को इमोनशनल फूल बना रहा है और आप के साथ सिर्फटाइमपास कर रहा है. साथ ही, आप की बातों से लगता है कि वह आप पर हावी रहना चाहता है. जब आप खुद समझ रही हैं कि आप उस के साथ खुश कम और परेशान ज्यादा रहती हैं तो आप को यह भी समझ जाना चाहिए कि वह आप की दोस्ती के काबिल नहीं है. आप उस की बातों को महत्त्व न दें और अपना ध्यान उस से हटा लें और अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें. ऐसे टाइमपास लड़के के साथ आप की दोस्ती ज्यादा समय तक नहीं निभेगी इसलिए अभी से ही दूरी बनाने में भलाई है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...