सवाल

गरमी का मौसम आ गया है और मेरी परेशानी यह है कि मुझे हद से ज्यादा पसीना आता है. चेहरे पर, सिर में, पीठ पर, पसीना सब चिपचिपा कर देता है. इस कारण कहीं जाने में मुझे बहुत दिक्कत होती है. मेकअप चेहरे पर टिकता नहीं, देखने में भद्दा लगता है. जब पसीना आ जाता है तो बाल पसीने से गीले हो जाते हैं जिस से हेयरस्टाइल खराब हो जाता है. पीठ गीलीगीली लगती है. क्या करूं, उपाय बताइए.

जवाब

वैसे तो गरमी के मौसम में पसीना आना शरीर के लिए अच्छा होता है, लेकिन हद से ज्यादा आना ठीक नहीं. जैसे कि आप ने कहा कि पसीने की वजह से आप बेहाल हो जाती हैं तो कुछ उपाय अपना कर आप कुछ हद तक अपनी इस परेशानी से नजात पा सकती हैं.

जहां आप को पसीना आता है, घर से बाहर जाने से पहले उस जगह पर बर्फ रगड़ने से पसीना कम आता है. अच्छा रहेगा कि आप अपने खाने में नमक की मात्रा कम कर दें. अधिक से अधिक पानी पिएं ताकि पसीने से बदबू न आए. रोज दिन में एक बार टमाटर का जूस पीने से ज्यादा पसीना नहीं आता.

चेहरे से पसीना और चिपचिपाहट दूर रखने के लिए ठंडक देने वाला फेसपैक का इस्तेमाल कर सकती हैं.

अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- [email protected]

सब्जेक्ट में लिखें- सरिता व्यक्तिगत समस्याएं/ personal problem

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...