सवाल

मैं 19 साल का एक लड़का हूं और  पढ़ाई में काफी अच्छा हूं. मेरे साथ दिक्कत यह है कि किसी अनजान के सामने मैं अपनी बात को ठीक ढंग से रख नहीं पाता हूं. सच कहूं, तो मेरी बोलती बंद हो जाती है. इस वजह से मेरे मन में हीनता का भाव रहता है.  मेरे दोस्त मुझे इस हीनता से बाहर निकालने के लिए काफी मदद करते हैं और उन के सामने मुझे लगता भी है कि भविष्य में यह समस्या नहीं होगी. पर जब मैं अकेला होता हूं, तो फिर वही ढाक के तीन पात वाली बात हो जाती है. मैं क्या करूं, आप कुछ सुझाव दें?

जवाब

आप में आत्मविश्वास की कमी है, जो बहुत बड़ी चिंता की बात नहीं. आप अपना ज्यादातर समय दोस्तों के साथ गुजारें और अकेले में आईने के सामने बोलने की प्रैक्टिस करें. हिम्मत कर के स्कूलकालेज की भाषण प्रतियोगिताओं में हिस्सा लें और एक बात खुद को समझाते रहें कि सारी दुनिया के लोग बेवकूफ हैं और सिर्फ आप पर ध्यान लगाए नहीं बैठे हैं.  जब भी आप को मौका मिले, बोलें जरूर. अनजान लोगों से बात करें. इस से भी आप के बोलने की समस्या हल होने में मदद मिलेगी. इस से भी अगर बात न बने, तो किसी माहिर मनोचिकित्सक से मशवरा लें.

अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- [email protected]

सब्जेक्ट में लिखें- सरिता व्यक्तिगत समस्याएं/ personal problem 

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...