सवाल

मेरी उम्र 46 साल है. मुझे डायबिटीज है. मेरी डायबिटीज ऊपरनीचे होती रहती है, यानी कि कंट्रोल में नहीं रहती, जबकि मेरा खानापीना सब नियमित है. मैं परिवार के साथ 15 दिनों के टूर पर जा रहा हूं. मैं ने घर में किसी से इस बारे में कुछ नहीं कहा लेकिन भीतर ही भीतर डर रहा हूं कि कहीं बाहर घूमतेफिरते शुगर की वजह से मेरी तबीयत खराब हो गई तो मेरे कारण घरवालों का मजा किरकिरा हो जाएगा. आप कुछ राय दे सकते हैं कि मैं घूमतेफिरते या घर से बाहर रहते हुए भी खुद को स्वस्थ रख सकूं.

जवाब

चिंता करना भी शुगर को बढ़ाता है. आप बेवजह चिंता कर ही क्यों रहे हैं. दवाइयां तो आप ले ही रहे हैं. हां, घर से बाहर रहते हुए देर से भोजन करना, सामान्य से ज्यादा ऐक्टिव रहना और अलगअलग टाइम जोन में रहना आप के डायबिटीज के मैनेजमैंट को बाधित कर सकता है लेकिन चिंता बिलकुल मत करिए. कुछ बातों का ध्यान रख कर चलेंगे तो कोई दिक्कत नहीं आएगी और आप अपने ट्रिप को पूरी तरह से एंजौय कर सकेंगे.

रोजाना अपने ब्लडशुगर लैवल को चैक करते रहिए. यात्रा के दौरान खुद को हाइड्रेट रखें. पर्याप्त पानी पीते रहें, इसलिए पानी की बोतल साथ ले कर चलें.

बेशक आप ट्रिप पर गए हैं लेकिन सुबह के वक्त फिटनैस के लिए समय निकालना जरूरी है. व्यायाम ब्लडशुगर को मैनेज करने में मदद करता है. बस, कोशिश कीजिए कि बौडी ओवर एक्जर्ट न हो. अपने साथ हैल्दी स्नैक्स और फूड्स को पैक करना न भूलें, ऐसा फूड जो आप के स्वास्थ्य के लिए अच्छा हो. रैस्तरां में ऐसा फूड और्डर करें जो आप की शुगर न बढ़ाए.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...