सवाल

मैं सेना में कार्यरत विवाहित पुरुष हूं. समस्या यह है कि रोजाना अपनी पत्नी से 2 घंटे बात करने के बाद भी मेरी पत्नी की शिकायत दूर नहीं होती, जबकि ऐसा करने से न तो मेरी नींद पूरी हो पाती है और न ही मैं अपनी कार्यालय संबंधी जिम्मेदारियों को सही ढंग से निभा पाता हूं.

मैं अपनी पत्नी से बहुत प्यार करता हूं लेकिन रोजाना ज्यादा से ज्यादा उस से बात करने की उस की ख्वाहिश को पूरा न करने के कारण हमारे बीच अधिकतर लड़ाई हो जाती है. मैं क्या करूं ताकि हमारा प्यार बना रहे व पत्नी मेरी परेशानी को समझ भी सके.

जवाब

आप की समस्या का कारण आप की पत्नी का अकेलापन और आप दोनों के बीच की दूरी है जिस की वजह से आप की पत्नी को आप से शिकायत रहती है. आप अपनी पत्नी को अपनी मजबूरी प्यार से समझाएं, साथ ही उस की मनोस्थिति को भी समझें.

चूंकि सेना की नौकरी के कारण आप अपनी पत्नी से कम ही मिल पाते हैं. ऐसे में आप की पत्नी उस कमी को आप से ज्यादा से ज्यादा बात कर के पूरा करना चाहती है. आप अपनी पत्नी को सुझाव दें कि वह स्वयं को अपनी किसी रुचि के कार्य में व्यस्त करे ताकि उस को आप की कमी न खले. ऐसा करने से उस का अकेलापन दूर होगा और आप दोनों के बीच का प्यार बना भी रहेगा.

अगर आप भी इस समस्या पर अपने सुझाव देना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में जाकर कमेंट करें और अपनी राय हमारे पाठकों तक पहुंचाएं.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...