Political Defection: अब से कुछ ही साल पहले कांग्रेस और भाजपा के विकल्प के तौर पर उभरी आम आदमी पार्टी की एक बड़ी खूबी यह थी कि उस में गैरराजनीतिक लोगों की भरमार थी. इस से जुड़े युवाओं में अधिकतर मध्यवर्गीय थे जिन के दिलों में देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा था. ये युवा अमीरीगरीबी, धर्म और जातपांत की मानसिकता से कोसों दूर थे. लेकिन चंद सालों में ही आप से जुड़े अधिकतर नेता अपने सिद्धांतों से भटक कर चमकदमक की गिरफ्त में आ गए. राघव चड्डा सहित 7 सांसदों का आप छोड़ कर भाजपा में शामिल होना इस का एक उदाहरण है.

भाजपा की एक बड़ी खूबी यह है कि वह कई मोरचों पर एकसाथ काम कर सकती है क्योंकि उस के कर्मठ कार्यकर्ता पौराणिक युग के कर्मकांडी, वर्णव्यवस्था वाला माहौल फिर से जमाने में कभी भी कहीं भी और हर जगह भी लगे रहते हैं. एक तरफ पश्चिम बंगाल में भाजपा ममता बनर्जी के किले को ध्वस्त करने लगी थी तो वहीं वह दिल्ली और पंजाब में नार्सिस्ट राघव चड्ढा को फोड़ कर आम आदमी पार्टी के चीथड़े करने में लगी हुई थी. उस समय अरविंद केजरीवाल जज के सामने खुद जिरह करने में व्यस्त थे.

नार्सिसस ग्रीक पौराणिक कथाओं का एक पात्र है जो बहुत सुंदर युवक था जैसा कि ज्यादा स्मार्ट और सुंदर लोगों के साथ अकसर होता है वही नार्सिसस के साथ हुआ. वह आत्ममुग्धता, स्वार्थ और अकड़ का शिकार हो गया जिसे अपने मुकाबले अपने वाले ही तुच्छ यानी घटिया, मामूली, बेकार और छोटे नजर आने लगे.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...