Wedding Foofa: फूफा होने की अनिवार्य शर्तों में से एक अहम यह है न केवल आप शादीशुदा हों बल्कि आपका साला भी शादीशुदा और बाल बच्चेदार हो तभी आप फूफा टाइटल के हकदार होते हैं. आपकी नाराजी की कीमत भी फूफा होने के बाद ही बढ़ती है नहीं तो आपके गुस्से का कोई नोटिस तक  भी नहीं लेता. इन दिनों नाराज फूफा और फूफागिरी के चर्चे न केवल सोशल मीडिया पर बल्कि आम घरों में भी आम हैं. क्योंकि इस तथाकथित मुहावरे या मिसाल का जिक्र प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने किया है.

फूफा शब्द से ही एक ऐसे आदमी का अक्स दिमाग में उभरता है जो नाराज रहना अपना जन्मसिद्ध अधिकार मानता है. दुनिया भर में भले ही मजाक का पात्र बनता रहे लेकिन फूफा नाम के प्राणी की चाल - ढाल, नाज नखरे और तेवर ससुराल की दहलीज पर पहला कदम रखते ही देखने काबिल होते हैं.

कुल जमा फूफा एक दहशत का पर्याय है जो कब किस बात पर बिगड़ या सनक जाए इसका अंदाजा भी कोई नहीं लगा सकता. थोड़े उम्रदराज यानी तजुर्बेकार फूफाओं को तो गुस्सा होने किसी बात या बहाने की आड़ या जरूरत भी नहीं होती. खासतौर से उस वक्त जब साले के बेटे या बेटी की शादी हो. संक्षेप में कहें तो फूफा महज मान सम्मान का भूखा होता है जो उसे न मिलें तो वह विफर उठता है जिससे रंग में भंग पड़ता है.

फूफा पुराण के बहाने राहुल पर निशाना

नाराज फूफा या शादी का फूफा शब्द के जन्म और परवरिश का इतिहास अभी तक शोध का विषय है. इतिहास के विद्यार्थी भी इसके बारे में कुछ नहीं जानते, लेकिन वह विद्यार्थी अगर `एंटायर पोलिटिकल साइंस` जैसे दुर्लभ विषय का स्नातकोत्तर डिग्री धारी हो और देश का प्रधानमन्त्री हो तो अपने अनुभव, शिक्षा दीक्षा और संस्कारों की बिना पर नाराज फूफा का उदाहरण तो दे ही सकता है कि राजनीति का नाराज फूफा कौन है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...