Shehzad Poonawalla: फायरब्रांड प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का भारतीय जनता पार्टी से मोहभंग हो गया है. उन्होंने अपने X बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, बीजेपी' का टैग हटा दिया है. शहजाद ने अपने दूसरे सोशल मीडिया हैंडलों के डिस्क्रिप्शन से भी बीजेपी शब्द हटा दिया है और उसकी जगह भारतीय लिख दिया है. बायो बदलने के कुछ देर बाद उन्होंने अपने दो पुराने वीडियो भी दोबारा शेयर किए, जिनमें वह सक्रिय राजनीति छोड़ने की इच्छा का जिक्र करते नजर आए. एक वीडियो में शहजाद पूनावाला कहते हैं कि समाज सेवा राजनीति से कहीं बड़ी है. 2025 के लोकसभा चुनाव के बाद वह सक्रिय राजनीति छोड़ने का मन बना चुके थे.

38 वर्षीय शहजाद पूनावाला बीते कुछ सालों से टीवी डिबेट और राजनीतिक मंचों पर बीजेपी का प्रमुख चेहरा रहे हैं. वे सरकार के पक्ष को बड़े प्रभावशाली ढंग से लोगों के सामने रखने की क्षमता रखते हैं. मंच पर वे विपक्षी नेताओं से जम कर वाद-विवाद ही नहीं करते, कई बार उनसे भिड़ भी जाते हैं. ऐसे में बीजेपी से उनका जाना पार्टी को धक्का पहुंचाएगा.

गौरतलब है कि 2017 में राहुल गांधी को के नेतृत्व को नकारने और वंशवाद के मुद्दे पर कांग्रेस का विरोध करने के बाद पूनावाला कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए थे. बीजेपी का दामन थाम कर अपनी राजनीतिक पहचान बनाने वाले शहजाद पूनावाला को पार्टी ने 2021 में दिल्ली बीजेपी के सोशल मीडिया प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया था. वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के मुखर समर्थक रहे हैं और टीवी डिबेट में कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखे हमले करते रहे हैं. इसीलिए अगर वे वास्तव में सक्रिय राजनीति या बीजेपी से अलग होते हैं, तो दिलचस्प विडंबना यह होगी कि जिस व्यक्ति ने वर्षों तक कांग्रेस नेताओं से पूछा कि नेता अपनी पार्टी क्यों छोड़ रहे हैं, अब वही अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर सवालों के केंद्र में होगा.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...