महाराष्ट्र में साल 2024 के विधानसभा चुनाव का घमासान शुरू हो चुका है. 5 साल सरकार चलाने के बाद भी भाजपा संकट में फंसी है. सब से बड़ी मशक्कत सीटों के बंटवारे को ले कर थी. भाजपा अपने सहयोगी शिव सेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के साथ चुनाव लड़ रही है. शिव सेना और रांकापा दोनों ही विभाजित पार्टियां हैं. शिव सेना के उद्धव ठाकरे और राकांपा शरद पवार अलगअलग चुनाव मैदान में हैं. ऐसे में वोटरों के सामने असली और नकली का सवाल भी है. भाजपा के सहयोगी दलों में शिव सेना की तरफ से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और राकांपा की तरफ से उपमुख्यमंत्री अजित पवार हैं.

लोकसभा चुनाव 2024 में खराब प्रदर्शन के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के लिए महाराष्ट्र चुनाव नाक की लड़ाई बनी हुई है. महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 20 नवंबर, 2024 को होगे और 23 नवंबर, 2024 को चुनाव नतीजे आएंगे. महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटें हैं. बहुमत से सरकार बनाने के लिए 145 सीटें चाहिए. साल 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा और शिव सेना के गठजोड़ ने बहुमत हासिल किया था. पर सरकार बनाने को ले कर मतभेदों के बाद गठबंधन भंग हो गया था.

किसी भी पार्टी के सरकार बनाने में कामयाब न होने के चलते मंत्रिपरिषद का गठन नहीं हो पाया था, इसलिए राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया था. 23 नवंबर, 2019 को देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री और अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली. बहुमत साबित करने से पहले 26 नवंबर, 2019 को दोनों ने इस्तीफा दे दिया. 28 नवंबर, 2019 को शिव सेना, राकांपा और कांग्रेस ने एक नए गठबंधन महाविकास अघाड़ी (एमवीए) के तहत सरकार बनाई, जिस में उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बने.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...