Musk Ambani: भारत के लोकतंत्र के लिए 10 अक्टूबर का दिन काले अक्षरों में लिखा जाएगा. एक तरफ दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ प्रोटेस्ट में विपक्ष के नेताओं को हिरासत में लिया जा रहा था, दूसरी तरफ अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत के प्रधानमंत्री की इज्जत की धज्जियाँ उड़ाई जा रही थीं. दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क ने खुलेआम भारत के लोकतंत्र पर सवाल उठाते हुए कहा कि भारत का असली बॉस मुकेश अम्बानी है. इस बेइज्जती पर नरेंद्र मोदी की चुप्पी ने पूरे देश को शर्मसार कर दिया है.

एलन मस्क ने 9 और 10 अक्टूबर को X पर जो लिखा वह भारत जैसे देश के प्रधानमंत्री का मज़ाक ही है. ऐसा आज तक किसी विदेशी बिजनेसमैन ने भारत के प्रधानमंत्री के लिए नहीं लिखा था. मस्क ने मुकेश अंबानी को टैग करते हुए लिखा- "प्रिय प्रधानमंत्री अंबानी, मेरी विनम्र माफी स्वीकार करें कि मुझे यह एहसास नहीं हुआ कि आप ही भारत के असली बॉस हैं. स्वाभाविक है कि आप अपनी मोनोपोली बनाये रखने के चक्कर में भारत की महान जनता का शोषण बनाए रखना चाहेंगे लेकिन क्या फिर भी आप स्टारलिंक को कॉम्पीटिशन में शामिल होने की अनुमति देने पर विचार करेंगे?"

असल में तो यह सिर्फ एक व्यंग नहीं है बल्कि भारत के प्रधानमंत्री की शाख पर सीधा हमला है. एलन मस्क सीधे तौर पर कह रहे है कि भारत में मोदी नहीं, अंबानी का राज चल रहा है. वह कह रहे हैं कि अंबानी अपनी मोनोपोली के चक्कर में भारत की जनता का शोषण कर रहे हैं.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...