Uttar Pradesh Politics: बीती एक जुलाई को सपा प्रमुख अखिलेश यादव का 53 वा जन्मदिन सपाइयों ने पूरे धूमधाम से मनाया . लेकिन लखनऊ में वही वेवकूफी कर दी जिसके चलते वह पिछला विधानसभा चुनाव हारी थी जबकि लोकसभा चुनाव में उसे उम्मीद से परे रिकार्ड 37 सीटें मिली थी. यह नादानी थी अखिलेश को पोस्टरों में कृष्ण रूप में दिखाने की , जिसके एक हाथ में संविधान है. सपा युवजन सभा के महासचिव अजय फौजी ने इस मौके पर कहा कि हमने अखिलेश को कृष्ण रूप में संविधान धारण किए हुए चित्रित किया है. क्योंकि वे संविधान में भरोसा करते हैं. इस अति उत्साही कार्यकर्त्ता के मुताबिक भगवान कृष्ण ने लोगों को सही मार्ग दिखाया धर्म के लिए खड़े रहे.
अव्वल तो कृष्ण के हाथ में संविधान दिखाना ही संविधान और उसके निर्माता भीमराव आम्बेडकर और संविधान सभा का अपमान है जिन्होंने दलितों , आदिवासियों , औरतों और मुसलमानों को वो हक दिए थे जो कृष्ण के दिए धर्म ने उनसे छीन रखे थे आम्बेडकर तो सीधे सीधे श्रीमदभगवद्गीता को वर्ण व्यवस्था का पालक पोषक मानते थे. भाजपा भी उन्हें छीनने और खत्म करने में कोई असर नहीं छोड़ रही और जो भी कर रही है वह पूजा पाठ , भगवानो और मूर्तियों की आड़ में ही कर रही है.
यह बात सपाई करें तो बात बन भी सकती है क्योंकि लोकसभा चुनाव में जीत उसे संविधान खतरे में है और भाजपा अगर 400 सीट ले गई तो आरक्षण बगैरह खत्म कर देगी और लोकतंत्र भी कहीं नहीं दिखेगा जैसी बातों और दावों के चलते ही मिली थी . दलित , मुसलमान और आदिवासियों पर इसका वाजिब असर पड़ा था क्योंकि वे बेहतर जानते समझते हैं कि उनके अधिकारों की रक्षा सिर्फ संविधान ही कर सकता है, कोई राम या कृष्ण नहीं क्योंकि इन्हें पूजने बाले मनुवादी हैं जिनका मकसद ही वर्ण व्यवस्था थोपना है .
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल
सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
- देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
- 7000 से ज्यादा कहानियां
- समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन
सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
- देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
- 7000 से ज्यादा कहानियां
- समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
- 24 प्रिंट मैगजीन





