Download App

PHOTOS: ये हैं वो 7 महिलाएं, जिन्हें माना जाता है दुनिया में सबसे हॉट

कौन महिला कितनी खूबसूरत और हॉट है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि वह उस महिला को किस नजर से देख रहा है. अक्सर लोग मानते हैं कि एक्टिंग ऐसा प्रोफेशन है, जहां खूबसूरती और हॉटनेस भरपूर देखने को मिलती है, लेकिन आज हम बात करेंगे कुछ ऐसी महिलाओं की जिनका एक्टिंग और फिल्मी दुनिया से कोई वास्ता नहीं. फिर भी मानी जाती हैं दुनिया में सबसे हॉट.

इस लिंक पर क्लिक करें और जानिए कौन हैं ये महिलाएं और देखें इनकी तस्वीरें…

http://www.sarita.in/web-exclusive/7-hottest-women-in-the-world

बस एक रुपए में मिलेगा स्मार्टफोन

शाओमी भारत में अपनी सेकेंड एनिवर्सरी मना रही है. बिजनेस के दो साल पूरे करने के उपलक्ष्य में तीन दिनों का कार्निवल आयोजित कर रही है. कंपनी बुधवार से शुक्रवार तीन दिन तक चलने वाली सेल में कई आकर्षक ऑफर दे रही है. इस दौरान कंपनी कॉन्टेस्ट आयोजित करेगी. कुछ प्रोडक्ट की कीमत में अस्थाई कटौती की जाएगी. मी सेकेंड एनिवर्सरी कार्निवल के दौरान 1 रुपये के फ्लैश डील भी मिलेंगे.

बुधवार से शुक्रवार तक चलने वाली मी सेकेंड एनिवर्सरी सेल के तहत, शाओमी मी 5 स्मार्टफोन 2,000 रुपये की छूट के साथ 22,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध होगा. शाओमी मी 4 फोन 4,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ 10,999 रुपये में मिलेगा. दोनों स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट और मीडॉटकॉम पर मिलेंगे. इसके अलावा मी ब्लूटूथ स्पीकर 500 रुपये की छूट के साथ 1,999 रुपये पर खरीदा जा सकता है.

फ्लैश डील की बात करें तो शाओमी हर दिन दोपहर में 2 बजे अपने रजिस्टर्ड यूज़र को चुनिंदा डिवाइस मात्र 1 रुपये में मुहैया कराएगी. सेल के पहले दिन दस शाओमी मी 5 और सौ  मी पावर बैंक (20000 एमएएच) इस डील के तहत उपलब्ध होंगे. 21 जुलाई को दस शाओमी रेडमी नोट 3 और 10 मी बैंड (व्हाइट एलईडी) फ्लैश डील के तहत उपलब्ध कराए जाएंगे. और सेल के आखिरी दिन दस शाओमी मी मैक्स और सौ मी ब्लूटूथ स्पीकर उपलब्ध होंगे. फ्लैश डील सेल हर दिनदोपहर 2 बजे आयोजित की जाएगी. इस सेल में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन की ज़रूरत पड़ेगी और इसके लिए सेल की खबर को 19 जुलाई से पहले फेसबुक पर शेयर करना होगा.

कुछ ऑफर सिर्फ ऐप पर उपलब्ध होंगे. शाओमी मी 5 का गोल्ड कलर वेरिएंट खरीदने पर मुफ्त इन-इयर हेडफोन प्रो गोल्ड मिलेगा. शाओमी मी 4आई के साथ मुफ्त यूएसबी केबल और यूएसबी फैन मिलेंगे. रेडमी नोट 3, मी मैक्स और 20000 एमएएच के पावर बैंक के साथ भी कुछ ऑफर दिए जाएंगे. अगर आप रेडमी नोट 3 को फोन केस के साथ खरीदते हैं तो आपको 100 रुपये की छूट मिलेगी. इसी तरह मी मैक्स स्मार्टफोन को केस के साथ खरीदने पर 50 रुपये की छूट मिलेगी. इसके अलावा शाओमी चुनिंदा ग्राहकों को मी टीवी भी देगी जिन्होंने मी स्टोर ऐप से खरीदारी की है.

फ्लैश डील्स के अलावा शाओमी 10000 एमएएच मी पावर बैंक, मी इन-इयर कैपसूल हेडफोन और मी इन-इयर हेडफोन प्रो गोल्ड को सीमित संख्या में बेचेगी. मी सेकेंड एनिवर्सरी की वेबसाइट पर गेम खेलने पर कंपनी मी कैश कूपन और मुफ्त मी मैक्स देगी. कीमत की कटौती सिर्फ ब्लूटूथ स्पीकर के लिए की जाएगी. यह 700 रुपये के डिस्काउंट के साथ इन तीन दिनों तक 1,999 रुपये में उपलब्ध होगा.

क्या टूट पाएगा 87 साल पुराना रिकॉर्ड!

लॉर्ड्स के मैदान पर पाकिस्तान के कप्तान मिसबाह उल हक़ ने जब शतक मारा तब शतक से ज्यादा उनकी उम्र की चर्चा हुई और होनी भी चाहिए. 42 साल की उम्र में अपने आपको इतना फिट रखना और शानदार खेलते हुए लॉर्ड्स के मैदान पर मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ शतक ठोकना कोई आसान बात नहीं थी.

मिसबाह की फिटनेस को देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा सकता है वह अगले कुछ साल तक क्रिकेट खेल सकते हैं, लेकिन यह अंदाजा लगाना मुश्किल है कि क्या मिसबाह वह रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं, जो पिछले 87 सालों से नहीं टूटा है.

जी हां, जिस रिकॉर्ड की बात हो रही है वह है टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड. चलिए जानते हैं कौन-कौन से खिलाड़ी इस रिकॉर्ड के अधिकारी हैं.

1929 में बना यह रिकॉर्ड, क्या कोई तोड़ पाएगा

आजकल बहुत कम ऐसे खिलाड़ी हैं, जो 40 साल की उम्र के बाद टेस्ट क्रिकेट खेलते हैं. 45 साल की उम्र तक तो अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट खेलना काफी मुश्किल काम है, लेकिन इंग्लैंड के टेस्ट खिलाड़ी सर जैक होब्स ने 1929 में एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो अभी तक नहीं टूट पाया है.

46 साल की उम्र में सर होब्स ने टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाया और सबसे ज्यादा उम्र में शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपना नाम कर लिया. 8 मार्च 1929 को मेलबर्न के मैदान पर इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए टेस्ट मैच में सर होब्स ने सलामी बल्लेबाज के रूप में अपनी पहली पारी में शानदार 142 रन बनाए और यह रिकॉर्ड कायम किया.

शानदार प्रथम श्रेणी क्रिकेटर थे सर होब्स

यह होब्स के टेस्ट कॅरियर का 15वां शतक था. सर होब्स एक शानदार टेस्ट खिलाड़ी के साथ-साथ एक बेहतरीन प्रथम श्रेणी क्रिकेटर भी थे. सर होब्स ने 61 टेस्ट मैच खेलते हुए करीब 57 की औसत से 5410 रन बनाए हैं.

प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है. प्रथम श्रेणी के क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा सेंचुरी मारने का वर्ल्ड रिकॉर्ड सर होब्स के नाम है. प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सर होब्स 61760 बनाए हैं और 199 शतक ठोके हैं. इस शानदार रिकॉर्ड से अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि वह कितने महान खिलाड़ी थे.

हेनरी हेन्द्रें और वारेन बर्डस्ले दूसरे और तीसरे स्थान पर

इंग्लैंड के हेनरी हेन्द्रें और ऑस्ट्रेलिया के वारेन बर्डस्ले सबसे ज्यादा उम्र में शतक बनाने के मामले में दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं. हेनरी ने 45 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में शतक ठोका था जबकि बर्डस्ले ने 43 साल की उम्र में शतक मारा है.

6 जुलाई 1934 को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए टेस्ट मैच में हेन्द्रें ने 132 रन की शानदार पारी खेलते हुए यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था. हेन्द्रें ने भी प्रथम श्रेणी क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है.

हेनरी हेन्द्रें ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 57611 रन बनाए और 170 शतक मारे हैं. सर होब्स के बाद वह दूसरे ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक मारे हैं.

अगर वारेन बर्डस्ले की बात कि जाए तो 1926 में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने रिकॉर्ड कायम किए थे. वारेन बर्डस्ले ने इंग्लैंड के खिलाफ 193 रन का शानदार पारी खेलते हुए यह रिकॉर्ड कायम किया.

बर्डस्ले पहले ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने ज्यादा उम्र के बावजूद एक पारी में इतने रन बनाए. बर्डस्ले ने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 41 टेस्ट मैच खेलते हुए करीब 40 की औसत से 2469 रन बनाए हैं और 193 रन उनके करियर का सर्वाधिक स्कोर रहा है.

जानिए भारत की तरफ से किसने किया है यह कारनामा

भारत की तरफ से विजय मर्चेंट ने सबसे ज्यादा उम्र में शतक मारने रिकॉर्ड कायम किया है. 40 साल की उम्र में विजय मर्चेंट ने यह रिकॉर्ड कायम किया. 1951 में भारत और इंग्लैंड के बीच हुए टेस्ट मैच में मर्चेंट ने सलामी बल्लेबाज के रूप में 154 रन बनाए थे.

मर्चेंट ने भारत की तरफ से सिर्फ 10 टेस्ट मैच खेलते हुए करीब 48 की औसत से 859 रन बनाए हैं. प्रथम श्रेणी क्रिकेट में विजय मर्चेंट का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है. मर्चेंट ने 150 प्रथम श्रेणी मैच खेलते हुए 72 की औसत 13470 रन बनाए हैं.

सरकार की तरफ से बैंकों को तोहफा

सरकार नें मंगलवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक और इंडियन ओवरसीज बैंक सहित 13 सरकारी बैंकों को 22,915 करोड़ की राशि उपलब्ध कराई है. इन बैंकों के कर्ज परिचालन को बेहतर बनाने के लिए और साथ ही बाजार से बेहतर पूंजी जुटाने के लिए सक्षम बनाने के लिए यह पूंजी उपलब्ध कराई गई है. बजट में किए गए एलानों को पूरा करते हुए ऐसा किया गया है. बैंकों में सबसे ज्यादा 7575 करोड़ रुपए की पूंजी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया(एसबीआई) को मिलेगी. नॉन परफर्मिंग एसेट की समस्या से जूझ रह सरकारी बैंकों के लिए यह राहत की खबर है.

वित्त मंत्रालय ने कहा है कि चालू वित्त वर्ष के दौरान बैंकों को पूंजी उपलब्ध कराने की प्रक्रिया उनके पिछले पांच साल की कर्ज वृद्धि की संयोजित सालाना वृद्धि दर, कर्ज वृद्धि के उनके अपने अनुमान और हर सरकारी बैंक की वृद्धि की संभावना के वस्तुनिष्ठ आकलन पर आधारित है. पूंजी आबंटन योजना की घोषणा के बाद सरकारी बैंकों के शेयरों में तेजी आई है.

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 2016-17 के बजट में सरकारी बैंकों के पुनर्पूंजीकरण के लिए 25,000 करोड़ रुपए के आवंटन का प्रस्ताव किया था. उन्होंने कहा था, ‘अगर इन बैंकों को अतिरिक्त पूंजी की जरूरत होती है तो हम ऐसा करने के लिए संसाधन की तलाश करेंगे. हम इन बैंकों के पीछे मजबूती से खड़े हैं.’ सरकार द्वारा पिछले साल घोषित इंद्रधनुष कार्य योजना के तहत अगले चार साल में सरकारी बैंकों में 70,000 करोड़ रुपए डाले जाएंगे जबकि उन्हें बासेल-3 के वैश्विक जोखिम मानदंड के मद्देनजर और 1.1 लाख करोड़ रुपए जुटाने होंगे.

बैंक अब बस एक क्लिक दूर

अब बैंक नए ग्राहकों से फोटो नहीं मांगते बल्कि सेल्फी से ही काम चल जाता है. फेसबुक और ट्विटर की मदद से भी अब कई तरह के बैंकिंग ट्रांजेक्शन किये जा सकते हैं.

फेडरल बैंक ने एक ऐप लॉन्च किया है जिसे डाउनलोड करके बस सेल्फी लीजिए, अपने आधार कार्ड को स्कैन कीजिये और सेविंग अकाउंट तुरंत खुल जाएगा. फॉर्म भरने का चक्कर ही खत्म.

फेसबुक पर यदि आपकी प्रोफाइल है तो आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और दूसरे बैंक भी आपको पैसे ट्रांसफर करने की इजाजत देते हैं.

आपके दोस्तों को पैसे ट्रांसफर करने हैं तो इससे बढ़िया क्या होगा कि वो आपके फेसबुक फ्रेंड लिस्ट में हों और उनके बारे में बहुत ज्यादा जानकारी बैंक को पता ना करनी पड़े.

एक कूपन कोड अपने अकाउंट से जेनरेट कीजिये और अपने दोस्त को भेज दीजिए. उसके अकाउंट में तुरंत पैसे पहुंच जाएंगे. हां, इसके लिए स्मार्टफोन या टेबलेट पर बैंक के ऐप की जरूरत होगी.

ट्विटर का इस्तेमाल भी इसी तरह पैसों के लेन-देन के लिए किया जा सकता है.

ट्विटर के जरिये पैसे लेने और देने के लिए टू फैक्टर ट्रांक्जैक्शन काम आता है. इसमें सर्विस इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति के मोबाइल पर एक कोड भेजा जाता है. इस कोड को वेबसाइट पर इस्तेमाल करना पड़ता है. उस कोड के बिना ट्रांक्जैक्शन पूरा नहीं होता है.

ट्विटर इस्तेमाल करने वाले को उसके अकाउंट पर एक डायरेक्ट मैसेज भी भेजा जाता है ताकि उसे ट्रांक्जैक्शन के बारे में पूरी जानकारी हो.

करीब साल भर पुरानी इस रिपोर्ट के अनुसार, देश में करीब 12 करोड़ लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं. इसमें से 10 करोड़ इसका इस्तेमाल अपने स्मार्टफोन पर करते हैं.

पिछले एक साल में ये संख्या और तेजी से बढ़ी है क्योंकि सस्ते स्मार्टफोन बाजार में तेजी से बिक रहे हैं. देश में अब फेसबुक के 15 करोड़ से भी ज्यादा इस्तेमाल करने वाले हैं.

ये सभी जानते हैं कि युवाओं में फेसबुक काफी पसंद किया जाता है और वो काफी समय स्मार्टफोन के साथ बिताते हैं.

ICICI बैंक का दावा है कि जब से सोशल मीडिया के जरिए पेमेंट की सुविधा शुरू की गई है, एक भी धोखाधड़ी का मामला सामने नहीं आया है.

कंपनियां फेसबुक और ट्विटर पर इसीलिए भरोसा कर सकती हैं क्योंकि इन पर आपके बारे में जानकारी होती है और अक्सर आपकी तस्वीरें भी होती हैं जो इस बात की पुष्टि करती हैं कि वो अकाउंट आपका ही है. इससे बैंक को आपके बारे में जानकारी इकठ्ठा करने की मेहनत नहीं करनी पड़ती है.

बैंकों के लिए सोशल मीडिया इस्तेमाल करने का फायदा ये है कि वो ग्राहकों की बातों पर नजर रख सकते हैं. सोशल मीडिया पर कई ऐसे सॉफ्टवेयर होते हैं जिससे लोगों की शिकायतों और जरूरतों को समझने में मदद मिलती है.

मेकअप करने में लड़कियों से आगे हैं लड़के

अब मेकअप और कौस्मैटिक प्रौडक्ट्स इस्तेमाल करना सिर्फ युवतियों की बपौती नहीं रहा बल्कि युवक भी इन का बढ़चढ़ कर इस्तेमाल करने लगे हैं. एक सर्वे के अनुसार मेकअप पर युवतियों से ज्यादा खर्च युवकों का होता है. खूबसूरत दिखने की चाह का यह नया ट्रेंड सैल्फियों और मार्केट में बनाए पुरुष प्रौडक्ट्स के कारण है. यहां तक कि पिछले 5 सालों में युवकों के इस्तेमाल वाले प्रोडक्ट्स की बिक्री 42% बढ़ी है.

अब युवक यह नहीं चाहते कि वे अगर जौब प्लेस या फिर किसी पार्टी फंक्शन में जाए तो सिर्फ वहां युवतियों की ही तारीफ हो, बल्कि वे चाहते हैं कि वहां उपस्थित लोग उन की ग्रूमिंग के कारण यह कहने पर मजबूर हो उठे कि कितना हैंडसम है यार, क्या लगता है, स्टाइल तो देखो, हेयरकट तो मस्त है यार, यार फेस तो देखो कितना ग्लो कर रहा है. इसी तरह के और भी कई कौंप्लीमैंट्स मिलने की चाह रखने लगे हैं और इस के लिए अगर उन्हें हर हफ्ते या 15 दिन में सैलूंस का भी रुख करना पड़ता है तो वे इस में भी पीछे नहीं रहते. बस उन्हें तो सिर्फ लुक में बैस्ट दिखना होता है.

क्या करते हैं ग्रूमिंग के लिए

फेशियल कराने में भी पीछे नहीं

युवतियों की तरह युवक भी 20-25 दिन में फेस क्लींजिंग या फिर फेशियल करवाते हैं ताकि डैड स्किन रिमूव हो सके. ऐसा वे घर पर नहीं बल्कि सैलूंस में जा कर करते हैं ताकि फेस को प्रोपर मसाज मिल सके.

इस दौरान अगर ब्यूटी ऐक्सपर्ट ने कह दिया कि सर, आप की स्किन को और ज्यादा केयर की जरूरत है और इस के लिए आप को वीकली सिअिंग की जरूरत है तोव े इस के लिए भी झट से राजी हो जाते हैं चाहे उन्हें कितनी भी कीमत अदा करनी पड़े. क्योंकि उन्हें हर हाल में खूबसूरत जो दिखना है.

लेटैस्ट हेयरस्टाइल का फैशन करते हैं कैरी

लुक को चेंज करने में हेयरस्टाइल का अहम रोल होता है और इसमें पुरुष पीछे भी नहीं रहते. वे सैलून में अपने फेस को सूट करने वाला हेयरकट करवाते हैं फिर उस हेयरकट के लंबे दिनों तक चलने या फिर जैसा कट आज हुआ है वैसा ही कई दिनों तक दिखे इस के लिए हेयर जेल का इस्तेमाल करते हैं, जिन की कीमत 400 रुपए से शुरू हाती है. जब एक हेयरकट से बोर हो जाते हैं तो दूसरा कट करवा लेते हैं जो फ्रैंड्स या ग्रुप में छाने के लिए काफी होता है.

फेस पर एक पिंपल भी पसंद नहीं

अभी तक यही सुना जाता था कि अगर किसी लड़की के फेस पर एक भी पिंपल आ जाए तो वह बेचैन हो जाती है. इस के लिए पिंपल्स के लिए बने ब्यूटी प्रौडक्ट्स तो खरीदती ही हैं साथ ही पार्लर्स के भी चक्करर लगाती हैं. अब यही हाल युवकों का है. उन्हें अपने फेस पर एक भी पिंपल पसंद नहीं इस के लिए वे घरेलू नुसखे तो अपनाते ही हैं साथ ही ऐसे फेसवौश का भी इस्तेमाल करते हैं जो फेस को पिंपल्स से भी प्रोटैक्ट कर सके. उन की इसी डिमांड को देखते हुए अब पुरुषों की स्किन के हिसाब से भी फेसवौश बनने लगे हैं.

मैनिक्योर व पैडीक्योर पर भी जोर

युवक सिर्फ फेस को ही नीट नहीं दिखाते बल्कि हाथपैरों की भी बराबर केयर करते हैं. इस के लिए वे सैलूंस का ही रुख करते हैं क्योंकि वे घर में मैनिक्योर व पैडीक्योर कराने के झमेले में नहीं पड़ना चाहते. उन्हें तो बस सब से पौजिटिव रिमार्क चाहिए होते हैं तभी तो वे बौडी पार्ट्स की प्रोपर केयर करने की ओर ज्यादा ध्यान देते हैं.

झुर्रियां भी नहीं भाती

चेहरे पर झुर्रियां दिखाई न दे और हर उम्र में जवांजवां ही दिखे इस के लिए वे झुर्रियों को दूर रखने वाले इंजैक्शंस लगवाते हैं ताकि कोई भी उन की उम्र का अंदाजा न लगा सके.

वैक्सिंग

हाथपैरों व बौडी पर ओवर हेयर्स उन्हें गवारा नहीं इस के लिए वे फुल बौडी वैक्स करवाते हैं और साथ ही युवतियों की तरह ऐसी वैक्स को प्रैफर करते हैं जिस से ग्रोथ लेट आए. यानी यह कहना गलत नहीं होगा कि वे अब मेकअप के मामले में महिलाओं से एक कदम आगे निकल रहे हैं.

क्यों बढ़ा इस तरह का चलन

प्रतिस्पर्धा ने बढ़ाया क्रेज

अब युवकों में प्रतिस्पर्धा काफी बढ़ गई है. अब वे नहीं चाहते कि उन के लुक की वजह से कोई उन्हें इग्नोर करे या फिर जौब औपुचोरिनिटी उन के हाथ से जाए. क्योंकि आजकल जौब में काबिलीयत के साथसाथ लुक भी बहुत माने रखता है इसलिए वे खुद को परफैक्ट रखने के लिए अपना लुक भी गौर्जिस रखना चाहते हैं और उन की इसी चाह ने उनहें मेकअप कराने की ओर उत्साहित किया है, जिस के कारण वे बेहतरीन ब्यूटी प्रौडक्ट्स खरीदते हैं.

बदलता लाइफ स्टाइल व ज्यादा कमाई

आज यह कहना बिलकुल गलत नहीं होगा कि हमारा लाइफ स्टाइल टोटली बदल गया है और इस का एक कारण देखादेखी तो है ही साथ ही ज्यादा कमाई भी है, जिस के कारण युवक अब खुद की बौडी केयर पर भी पैसे खर्च करने लगे हैं. अब वे डेली घर पर दाढ़ी बनाने से ज्यादा सैलून में जा कर दाढ़ी बनवाना पसंद करते हैं, ताकि फेस अच्छे से क्लीन हो सके और इस के लिए वे एक दिन का 100-200 रुपए भी खर्च करने से गुरेज नहीं करते.

ब्यूटी प्रोडक्ट्स ने बढ़ाई मांग

पहले देखा जाता था कि घर में युवती व युवक एक ही ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर लेते थे. चाहे वह प्रोडक्ट युवती की स्किन के लिए ही क्यों न बना हो लेकिन अब समय बदलने के साथसाथ युवकों की सोच भी बदली है.

अब वे मार्केट में अपने लिए बने प्रोडक्ट्स का ही इस्तेमाल करते हैं साथ ही ब्रैंड्स को भी खासा महत्त्व देते हैं ताकि उन की स्किन को कोई नुकसान न पहुंचे. उन की इसी डिमांड के कारण ब्यूटी प्रोडक्ट्स की बिक्री काफी बढ़ी है.

गोरा दिखना भी एक कारण

चाहे युवकों का ब्यूटी प्रोडक्ट लौंच हो या फिर युवतियों का, उस में इस बात पर ज्यादा फोकस किया जाता है कि फलां क्रीम आप को रातोंरात चमकतादमकता बना देगी, सांवली स्किन भी गोरा रूप पाएगी, इस को सुन कर सांवले युवक खुद को गोरा रूप देने के लिए इन प्रोडक्ट्स को खरीद लेते हैं और अगर उन को रिजल्ट अच्छा मिलता है फिर तो उन का इन प्रोडक्ट्स के प्रति विश्वास बढ़ जाता है.

यहां तक कि अब वे बौडी के हर पार्ट के टोन के हिसाब से क्रीम इस्तेमाल करते हैं यानी अगर हाथों को अलग क्रीम की जरूरत है तो वे हाथ व फेस के लिए अलग ही क्रीम्स इस्तेमाल करते हैं.

गर्लफ्रैंड या कलीग पर इंप्रैशन झाड़ना

गर्लफ्रैंड पर इंप्रैशन झाड़ने के लिए वे ऐसे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं जो उन के फेस पर ग्लो ले आए. भले ही यह ग्लो कुछ घंटों के लिए हो लेकिन गर्लफ्रैंड तो इंप्रैस हुए बिना नहीं रह पाती और आखिर आप की तरह वह भी पूछ बैठती है कि क्या करते हो जो फेस इतना ग्लो मारता है. यही बात सुनने के लिए तो युवक इन प्रोडक्ट्स की ओर भागते हैं.

कौंफिडैंस बढ़ता है

जब हम खूबसूरत दिखते हैं या फिर कोई नया चेंज किया होता है तो हमारा कौंफिडैंस तो बढ़ता ही है और अगर किसी ने तारीफ कर दी फिर तो हम खुद को हीरो समझने लगते हैं. इसी तारीफ को पाने के लिए युवक ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने लगे हैं.

इस प्रकार यह कहना गलत नहीं होगा कि युवतियों की तुलना में युवक ज्यादा ब्यूटी प्रोडक्ट्स व खुद को संवारने पर ध्यान देने लगे हैं.

बेगम को शौहर से ज्यादा उन की क्लीन शेव से प्यार

युवक अब खुद को लुक वाइज बैस्ट दिखाने के लिए कपड़ों के साथसाथ मेकअप पर भी ध्यान देने लगे हैं तभी तो पुरुषों के लिए बने ब्यूटी प्रोडक्ट्स की मांग बढ़ी है.

इस के पीछे एक कारण यह भी है कि युवतियां अब अपने पार्टनर को बिलकुल हीरो की इमेज में देखना चाहती हैं. इस का जीता जागता उदाहरण है मेरठ के इमाम अर्शद बदरुद्दीन के सामने उन की बेगम द्वारा रखी यह शर्त कि अगर उन्होंने अपनी दाढ़ी नहीं कटरवाई तो वह आत्महत्या कर लेगी, क्योंकि बेगम को शाहरुख और सलमान की क्लीन शेव भाती है.

शायद बेगम सोच रही होंगी कि जब वे अपने शौहर के साथ चले या फिर अपने स्मार्टफोन से फोटो खींच कर डीपी सैट करे तो सब उन के शौहर को सलमान या शाहरुख समझ कर ‘हाउ, कितने हैंडसम हैं तेरे शौहर’ जैसे कौंप्लिमैंट्स मिलें न कि यह कि बेगम कहां तुम और कहां तुम्हारे लल्लू राम. इसलिए वह उन की दाढ़ी कटवाने की बात पर अड़ी बैठी है.

अपनी दाढ़ी व बेगम से रिश्ते को खतरे में देख कर बेचारे शौहर ने कलैक्टर को पत्र लिख डाला है जिस पर जल्द ही हल निकलने की उम्मीद है.

‘हैप्पी भाग जाएगी’ में सन्नी देओल के गाने पर थिरकेंगे जिमी

फिल्म ‘हैप्पी भाग जाएगी’  में अभिनेता जिमी शेरगिल म्युनिसिपल कॉर्पोरेटर बग्गा पाजी  के किरदार में नज़र आएंगे.  जिमी, सनी देओल के लोकप्रिय गाने ‘यारा ओ यारा’ पर  परफॉर्म करते  हुए  नज़र आएंगे. सूत्रों के मुताबिक यह डांस परफॉरमेंस इस फिल्म का हाइलाइट और सबसे इंटरेस्टिंग पॉइंट होगा.

बग्गा इस फिल्म में अमृतसर के सबसे भयावह म्युनिसिपल वार्ड के म्युनिसिपल कॉर्पोरेटर हैं, जो अक्सर  सर उठाये, आंखों पर  स्पोर्टिंग एविएटर शेड्स लगाए, ढीली सोने की चैन पहने, हलके लाल रंग की  एनफील्ड  बुलेट पर शहर की संकरी गलियों में घूमते हुए नज़र आएंगे. संक्षेप में यह कह सकते हैं की बग्गा से शो है, न की बग्गा शो से.

मुद्दसर अज़ीज़ द्वारा निर्देशित इस फिल्म में डायना पेंटी, अभय देओल, अली फैसल और जिमी शेरगिल अहम भूमिका में नज़र आएंगे और आनंद एल राय और कृषिका लुल्ला इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं. यह फिल्म 19 अगस्त को सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी.

 

VIDEO: पुलिस वाली ने शेयर किया अश्लील वीडियो, नौकरी गई तो बन गई स्ट्रिपर

पुलिस अफसर ना रहकर अब हैं स्‍ट्रिपर..आप सोच रहें होंगे की ऐसे कैसे. दरअसल मॉस्‍को के पुलिस डिपार्टमेंट में बतौर अफसर काम कर रहीं 26 साल की क्रिस्‍टीना ने हाल ही में अपना एक हॉट डांस वीडियो फेसबुक पर अपलोड कर दिया था. उनके इस एक डांस ने उनकी जिंदगी ऐसी बदली, जैसी उन्‍होंने सपनों में भी नहीं सोची थी.

पुलिस की नौकरी से निकाले जाने के बाद क्रिस्‍टीना गोल्‍डन गर्ल्‍स की स्‍ट्रिपचेन से जुड़ गई और वहां पर बतौर स्‍ट्रिपर काम कर रहीं हैं. क्रिस्‍टीना का कहना है कि वो अपनी इस नई नौकरी से बेहद खुश हैं और उनको इस काम के लिए अच्‍छा खासा पेमेंट भी मिल रहा है. बता दें कि बतौर स्‍ट्रिपर क्रिस्‍टीना को लगभग 70 हजार रुपये मिल रहें हैं.

यह हॉट डांस वीडियो फेसबुक पर डाले जाने के बाद जमकर शेयर हुआ और मॉस्‍को पुलिस के वरिष्‍ठ अधिकारियों तक पहुंच गया. वीडियो में क्रिस्‍टीना को सेक्‍सी हरकतें करते देखकर अधिकारियों के होश उड़ गए. पुलिस डिपार्टमेंट ने क्रिस्‍टीना की इस हरकत को गलत करार देते हुए उसे तत्‍काल नौकरी से बर्खास्‍त कर दिया. नौकरी से निकाले जाने पर क्रिस्‍टीना बेहद हैरान थी. उन्‍होंने डिपार्टमेंट की ऐसी हरकत पर प्रशासन के खिलाफ कोर्ट में केस दायर किया है.

क्या है पूरा मामला

26 साल की क्रिस्‍टीना मॉस्‍को मेट्रो पुलिस डिपार्टमेंट में अफसर थी. हाल ही में उन्होंने अपने प्राइवेट फेसबुक ग्रुप पर अपने दोस्तों के लिए काफी हॉट और इरॉटिक डांस किया. इसके बाद उसने एक बड़ी गलती कर दी कि इस वीडियो को अपने मेन फेसबुक पेज पर शेयर कर दिया. इसके बाद क्रिस्‍टीना का यह हॉट वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया और जैसे ही उसके सीनियर अधिकारियों ने यह वीडियो देखा, उनके होश उड़ गए. पुलिस डिपार्टमेंट ने क्रिस्‍टीना की इस हरकत को गलत करार देते हुए उसे तत्‍काल नौकरी से बर्खास्‍त कर दिया.

नौकरी से निकाले जाने पर क्रिस्टीना ने कहा, ‘मुझे इसलिए निकाला गया है क्योंकि उन्हें लगता है कि मैंने अनुशासन तोड़ा है. हालांकि मैंने वीडियो प्राइवेट ग्रुप में ही भेजा था. जिसमें सिर्फ पुलिसवाले ही थे.’ अपने आप को नौकरी से निकालने जाने पर क्रिस्टीना ने कहा कि उनकी कोई गलती नहीं थी और ना ही डांस अश्लील था. उनका कहना है कि उन्होंने मस्ती के मूड में वह डांस शेयर किया था. इसके साथ ही क्रिस्टीना ने इस बात को भी नकार दिया है कि उन्होंने नशे में वह डांस पोस्ट किया.

वैसे जिस वीडियो के कारण इतना बवाल हुआ, वो वीडियो आप देखना नहीं चाहेंगे. नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और देखें वो हॉट वीडियो…

http://www.sarita.in/web-exclusive/russian-police-officer-is-fired-after-she-posts-a-video-of-herself-performing-dance-on

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें