Social Media Influencers: सोशल मीडिया ऐसे बड़े समुद्र में तबदील हो चुका है जिस में मीठा पानी भी खारे पानी में बदल जाता है. यहां अगर अच्छा इन्फ्लुएंसर भी है तो भी वह गंदों के बीच ढक दिया जाता है. इन्फ्लुएंसरों में इस दुनिया की न कोई समझ है, न उन में कोई मोरैलिटी है. कंटैंट का संपादन और जिम्मेदारी तो दूरदूर तक नहीं. इस मीडिया के तकरीबन हर प्लेटफौर्म पर कोई भी कैमरा और माइक उठा कर कुछ भी कहता नजर आ रहा है जिस की कोई क्रैडिबिलिटी नहीं. ऐसे इन्फ्लुएंसर्स अपने फौलोअर्स और व्यूअर्स का समय व पैसा बरबाद कर रहे हैं. आइए, मिलाते हैं कुछ इन्फ्लुएंसर्स से और जानते हैं वे अपने कंटैंट की रैंकिंग में कहां ठहरते हैं.
क्या होती है रील वर्सेज रियलिटी
शहर दिखाई देता है. ऊपर से देखने पर शहर के घर और इमारतें बेहद छोटी नजर आती हैं. नजारा इतना शानदार होता है कि कोई भी उसे देख कर प्रभावित हो जाए. इसी जगह पर एक बड़ा पत्थर भी दिखाई देता है, जो देखने में ऐसा लगता है मानो उस के नीचे सीधी गहरी खाई हो. अगर कोई वहां से गिर जाए तो उस का बचना लगभग नामुमकिन होगा. इसी दौरान एक युवक उस पत्थर के किनारे पहुंचता है और दूसरा उस का हाथ पकड़ लेता है. इस के बाद पहला युवक नीचे की ओर लटक जाता है. कैमरे में यह दृश्य बेहद खतरनाक दिखाई देता है. ऐसा लगता है कि अगर उस का हाथ छूट गया तो वह सीधे खाई में जा गिरेगा.
वीडियो देखने वाले लोगों की धड़कनें भी इस दौरान बढ़ जाती हैं. कई लोगों को लगता है कि युवक अपनी जान जोखिम में डाल कर खतरनाक स्टंट कर रहा है. कुछ सैकंड तक पूरा सीन इतना असली और डरावना दिखाई देता है कि किसी को भी यकीन हो जाए कि यह बहुत बड़ा जोखिम है.
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल
सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
- देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
- 7000 से ज्यादा कहानियां
- समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन
सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
- देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
- 7000 से ज्यादा कहानियां
- समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
- 24 प्रिंट मैगजीन





