पहले जहां आउटफिट्स से मैच करते फुटवियर पहनना स्टाइल स्टेटमैंट माना जाता था, वहीं अब ड्रैस के अपोजिट फुटवियर कैरी करना फैशन स्टेटमैंट बन गया है.

आज कालेजगोइंग गर्ल व्हाइट ड्रैस पर चेरी रैड फुटवियर पहने कालेज कैंपस में नजर आती हैं कंट्रास्ट कलर के फुटवियर्स पहनना आज ट्रैंड में है. ब्लू, पिंक गोल्ड और सिल्वर फुटवियर्स को आप स्ट्राइप्ड, प्लेन यहां तक कि फ्लोरल आउटफिट्स के साथ भी टीमअप कर सकती हैं. अगर आप ऐसा सोच रही हैं कि यह फैशन रूल सिर्फ कालेजगोइंग गर्ल्स के लिए है तो ऐसा बिलकुल नहीं, औफिसगोइंग लेडीज भी इन्हें कंफर्टेबली कैरी कर रही हैं.

गोल्डन सैंडिल पहनना भी गर्ल्स का स्टाइल स्टेटमैंट बनता जा रहा है, लेकिन इन्हें गोल्ड, ब्लैक, व्हाइट, रैड, नेवी ब्लू, पिंक और न्यूट्रल्स के साथ भी खूब पहना जा रहा है. कालेज से ले कर पार्टी और कैजुअल लुक के लिए भी इसे बिंदास हो कर कैरी कर सकती हैं.

फुटवियर में रैड कलर को थोड़ा बोल्ड माना जाता है. वैसे तो इन्हें सब से ज्यादा ब्लैक, व्हाइट, न्यूट्रल्स, नेवी ब्लू, औरेंज और पिंक आउटफिट्स के साथ कैरी किया जाता है लेकिन अब रैड आउटफिट के साथ भी रैड फुटवियर पहना जा रहा है.

ब्लैक ऐंड व्हाइट की ही तरह ब्लू सैंडिल्स और शूज भी ट्रैंड में हैं, लेकिन ब्लैक की तरह इन्हें हर आउटफिट्स के साथ मैच करना आसान नहीं होता है. ब्लू फुटवियर्स के साथ ब्राउन, ग्रीन, व्हाइट, ब्लैक, न्यूट्रल्स और यलो कलर के आउटफिट्स परफैक्ट मैच बन रहे हैं. यहां तक कि आप इस कलर को फौर्मल वियर्स में भी ट्राय कर सकती हैं. कुछ इस तरह, यहां ब्लैक सूट के साथ ब्लू हील्स को पेयर किया गया है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...