स्नेहा अपने काम में बहुत मेहनती व ईमानदार थी, लेकिन बहनजी वाले अपने लुक्स के चलते सहकर्मियों की नजरों में मजाक का पात्र बन जाती थी. वहीं, शिल्पी अपने ग्लैमरस लुक, स्टाइलिश कपड़ों, हेयरस्टाइल और ट्रैंडी हील्स आदि के चलते बौस सहित हर किसी की फ्रैंडलिस्ट में सब से ऊपर थी. जाहिर है कि आप भी शिल्पी जैसा दिखना चाहेंगी, तो इस के लिए बनाएं खुद को अट्रैक्टिव.

पार्लर से खुद को दें डिफरैंट टच : कामकाज में बिजी रहने के कारण हम अपने लिए समय नहीं निकाल पाते. नतीजतन, उम्र से ज्यादा बड़े दिखने लगते हैं. हर पल, हर मौसम, हर अवस्था में खूबसूरती बरकरार रहे, इस के लिए खुद को टिपटौप रखें. आप समयसमय पर क्लींजिंग, रैगुलर हेयरकट, आइब्रो, वैक्स आदि करवाती रहें. इस से स्किन में रौनक आने के साथसाथ खुद को देख, आप का कौन्फिडैंस लैवल भी बढ़ेगा.

लेटैस्ट ट्रैंड्स के कपड़े पहनें : आप आउटफिट्स के मामले में खुद को तभी परफैक्ट दिखा पाएंगी जब मार्केट में क्या नया फैशन चल रहा है, इस पर नजर रखें. आप भले ही ब्रैंडेड कपड़े न खरीदें, लेकिन जो भी खरीदें वे लेटैस्ट फैशन ट्रैंडस के हों और उन का कलर कौंबिनेशन परफैक्ट हो. इस बात का भी आप खास ध्यान रखें कि वे कपड़े आप पर जंचें.

आज मार्केट में स्टाइलिश कुरतियां विद प्लाजो, जींस, लौंग शर्ट्स, स्कर्ट वगैरह ट्रैंड में हैं. ये कपड़े हर उम्र की महिलाओं पर सूट करते हैं और वर्कप्लेस पर भी अच्छा लुक देते हैं.

फुटवियर्स से पर्सनैलिटी को बनाएं और अट्रैक्टिव : कपड़ों के साथसाथ आप के फुटवियर्स भी अट्रैक्टिव होने चाहिए. जिस किसी की भी आप के पैरों पर नजर जाए तो वह देखता ही रह जाए. इस के लिए जरूरी नहीं कि आप हाईहील ही कैरी करें बल्कि फ्लैट चप्पलों में ढेरों डिजाइंस के साथ आप स्टाइलिश जूतेजूतियां, सैंडिल्स भी पहन सकती हैं. ये आरामदायक होने के साथसाथ आप की पर्सनैलिटी को और अट्रैक्टिव बनाएंगी.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...