आज आपको शकरकंद का हलवा बनाने की रेसिपी बताते हैं और इसे बनाना भी बहुत आसान है. इसे खाना बड़े भी पसंद करते हैं और बच्चे भी. तो चलिए झट से बताते है आपको इसकी रेसिपी.

शकरकंद (4 मीडियम आकार की, उबली हुई)

नारियल ( 02 बड़े चम्मच, कद्दूकस किया हुआ)

देशी घी (03 बड़े चम्मच)

शक्कर  (1/2 कप)

छोटी इलाइची (पाउडर)

बादाम (1 बड़ा चम्मच कतरे हुए)

पिस्ता ( 01 बड़ा चम्मच कतरे हुए)

ये भी पढ़ें- Janmashtami Special: ऐसे बनाएं नारियल की बर्फी

बनाने की विधि :

सबसे पहले उबली हुई शक्करकंद को छील कर उसका गूदा एक बर्तन में रखें और उसे अच्छी तरह से मसल लें.

अब एक नौन स्टिक कढाई में घी डाल के गरम करें.

घी गरम होने पर शक्करकंद का गूदा उसमें डालें और धीमी आंच पर चलाते हुए गुलाबी होने तक भून लें.

जब मिश्रण घी छोड़ने लगे, तक उसमें शक्कर मिला दें और लगातार चलाते हुए मिश्रण के सूखने तक भूनें और इसके बाद मिश्रण में इलाइची पाउडर मिला दें और गैस बंद कर दें.

लीजिए अब आपका शकरकंद का हलवा तैयार है. इसे मेवों से गार्निश करें और सर्व करें.

ये भी पढ़ें- डिनर में बनाएं हांडी पनीर

अगर आपके पास भी ऐसी ही कोई रेसिपी हो तो हमारे साथ जरूर शेयर करें.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...