पहले के जमाने में घर बड़े होते थे, जिस में बहुत से लोग रहा करते थे, एक बड़े कमरे को किचन के रूप में ढाला जाता था. लेकिन वक्त के साथ किचन और परिवार छोटे होते गए. ऐसे में ओपन किचन एक बेहतर विकल्प के तौर पर उभरा है.

भारतीय घरों के लिए ओपन किचन एक हौट ट्रैंड है. यह सुंदर दिखने के साथसाथ कंफर्टेबल भी होता है.

ओपन किचन के फायदे

- ओपन किचन का सब से बड़ा फायदा यह है कि अगर कोई महिला किचन में काम कर रही होती है तो वह पूरे घर पर निगरानी भी रख सकती है. बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने के साथसाथ चाहे तोे टीवी प्रोग्राम देख सकती है. अपने मेहमानों के लिए चायनाश्ता बनाते हुए उन से बातें भी कर सकती है.

- ओपन किचन में काम करते वक्त घुटन महसूस नहीं होती.

- बंद किचन की तुलना में ओपन किचन स्वाभाविक रूप से अधिक चमकदार और प्राकृतिक रोशनी से भरपूर रहते हैं.

- ओपन किचन घर के डिजाइन को अनौपचारिकता आबोहवा देते हैं.

ओपन किचन: समस्याएं व समाधान

- ओपन किचन की एक समस्या यह है कि इस में काम करते वक्त बाहर से आने वाला कोई भी शख्स उस अव्यवस्था को सहजता से देख सकता है जो आप खाना पकाते वक्त हड़बड़ी में फैलाती हैं.

समाधान: किचन को व्यवस्थित दिखाने के लिए बेहतरीन स्टोरेज सिस्टम चुनें.

आप वुडन की जगह ग्लास के कैबिनेट्स बनवा सकती हैं. ये देखने में खूबसूरत लगेंगे और आप को सामान ढूढ़ने में असुविधा भी नहीं होगी.

- भारतीय खानों में पर्याप्त मात्रा में मसाले प्रयुक्त होते हैं. छौंक लगाने की भी जरूरत पड़ती है, जिस से खुशबू दूर तक फैल जाती है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...