बहुत बार पति की ओछी हरकतों से पत्नी को जगहजगह शर्मिंदा होना पड़ता है. अकसर पतियों की नजरें हर महिला के शरीर पर होती हैं. मर्द अपने व्यवहार में जितनी शालीनता, मर्यादा बरतें उतनी ही उन की अपनी पत्नियों के साथ रिश्तों की खुशबू बनी रहती है. मंजुला पटेल अकसर बुला रहती है. शादी के एक साल में ही उस का यह हाल है.

हनीमून से ही वह मैंटली डिस्टर्ब होने लगी. उस के पति कभी राह चलती स्त्री की छाती घूरेंगे तो कभी नितंब. सो, इस जोड़े में विश्वास और स्नेह नहीं हो पाया. सीधीसादी मंजुला भी आक्रामक हो गई है. यही हाल एक और पत्नी जीतन महतो का भी है. हालांकि उस के पति यह सब चोर निगाहों से करते हैं पर साथ चलने वाली पत्नी से कोई कब तक कितनी नजर चुरा सकता है. कब तक वह अपने वजूद का तिरस्कार तथा दूसरी औरत की तौहीन बरदाश्त कर सकती है.

एक पुलिस अधिकारी की पत्नी कहती है, ‘‘मैं अपनी बेटी को 5 मिनट भी पति के भरोसे अकेला नहीं छोड़ सकती. यह तो अच्छा है जो वे 8 दिन में एक बार घर आते हैं, वरना थाने में ही रहते हैं.’’ अकसर मनचले पति की ये हरकतें पत्नी को ही नहीं, उस से जुड़े सभी व्यक्तियों को परेशान करती हैं. वे इस से बहुत बुरा अनुभव करते हैं. उन्हें असम्मानजनक और छवि तोड़ने वाली लगती हैं ये हरकतें. ‘लोग क्या सोचेंगे’ का वाजिब डर भी सताता है. समय रहते ऐसा पति अपने पर काबू न रखे तो यह मनोरोग उसे घेर कर त्रस्त कर देता है, कहीं का नहीं छोड़ता.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...