खाने के लिए सलाद एक तैयार डिश है जिस में हरी सब्जियों, पत्तेदार सब्जियों, दाल, अनाज, अंकुरित चीजों, फलों और इच्छानुसार मेवा आदि को मिलाया जाता है. यह तैयार भोजन को बैलेंस करने में सहायता करता है. इस का सेवन किसी भी समय किया जा सकता है. फिर?भी खाने से पहले इस का सेवन एपिटाइजर की तरह काम करता है. खाने के साथ इस का सेवन भोजन के जायके को बढ़ाता है. खाने के बाद इस का सेवन खाने को पेट में सैट करने का काम करता है. इस का सेवन डेजर्ट के रूप में भी किया जाता है. इस में मौजूद रेशा हमारे खाने की पौष्टिकता को बढ़ा देता है. इसलिए सलाद का सेवन अवश्य करना चाहिए.

  1. काला चना सलाद

सामग्री

2 कप उबले काले चने, 1/2 छोटा चम्मच राई, चुटकीभर हींग पाउडर, 2 छोटे चम्मच वैजीटेबल औयल, 8-10 करी पत्ता, 1 छोटा चम्मच नीबू का रस, 1/4 कप कद्दूकस किया ताजा नारियल, 1 कप कटा टमाटर, 1/2 कप छोटेछोटे टुकड़ों में कटा खीरा, नमक, चाट मसाला स्वादानुसार.

विधि 

तेल गरम कर के हींग, राई व करी पत्ते का तड़का लगा कर उस में उबले चने डालें. 2 मिनट उलटेंपलटें व नमक, चाट मसाला और नीबू का रस मिलाएं. सलाद थोड़ा ठंडा हो जाए तो उस में बाकी बची सामग्रियां मिला कर सर्व करें.

2. पत्तागोभी सलाद

सामग्री

1/4-1/4 कप बारीक कतरी हरी पत्तागोभी, लाल पत्तागोभी, हरे या काले अंगूर, 2 बड़े चम्मच कद्दूकस की हुई गाजर, सजावट के लिए चैरी व टमाटर. ड्रैसिंग की सामग्री :  2 बड़े चम्मच फ्रैश हंग कर्ड, 1/2 छोटा चम्मच पिसी चीनी, 1/4 छोटा चम्मच मस्टर्ड पाउडर और 2 छोटे चम्मच दूध, नमक स्वादानुसार.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...