वैलेंटाइन डे पर अपने लुक को परफैक्ट आउटफिट और मेकअप के साथ कुछ इस तरह संवारें कि पार्टनर की नजर आप की खूबसूरती पर थम जाए. जानिए, मेकअप आर्टिस्ट क्रिस्टल फर्नांडिस के टिप्स :

सैक्सी आंखें

आंखों को सैक्सी लुक देने के लिए स्मोकी आई मेकअप सब से बढि़या औप्शन है, इस के लिए ब्लैक शेड का आईशैडो, फिर ब्लैक आई लाइनर और आखिर में ब्लैक मस्कारा लगाएं. अगर आप की आंखें छोटी हैं तो पहले आंखों के इनर कौर्नर पर व्हाइट आईशैडो लगाएं. फिर आई लाइनर, आईशैडो से आई मेकअप को स्मोकी लुक दें.

फ्लर्टी आईलैशेस

आईलैशेस को फ्लर्टी इफैक्ट देने के लिए आईशैडो और आई लाइनर लगाने के बाद फाइनल फिनिश के लिए आईलैशेस पर मस्कारा लगा कर कर्ल करें.

आईकैची आईब्रोज

आकर्षक आईब्रोज के लिए पहले आईब्रोज को शेप में बना लें. फिर ब्राउन शेड का आईशैडो लगा कर आईब्रोज को सही और आकर्षक शेप दें. अगर आप चाहती हैं कि आप के आईब्रोज उठे हुए दिखाई दें तो आई मेकअप और आईब्रोज अच्छी तरह सैट हो जाने पर आइब्रो बोन पर हाईलाइटर अप्लाई करें.

हौट पाउट

अपने लिप्स को हौट लुक देने के लिए बोल्ड शेड की लिपस्टिक का चुनाव करें, जैसे रैड, औरेंज आदि. आप रैड के बजाय एवरग्रीन पिंक शेड के डिफरैंट शेड्स का चुनाव भी कर सकती हैं. ग्लौसी के बजाय मैट टैक्स्चर वाली लिपस्टिक खरीदें. यह लौंग लास्टिंग होती है और इस का इफैक्ट भी काफी फ्रैश नजर आता है.

शाइनी फेस

शाइनी फेस के लिए चेहरे पर मौइश्चराइजर लगाने के बजाय शिमरी लोशन लगाएं. अगर आप का रंग सांवला है, तो बेस मेकअप के लिए गोल्डन पाउडर लगाएं, इस से चेहरा ग्लो करेगा. मेकअप कंपलीट करने के बाद चेहरे पर लिक्विड हाईलाइटर लगाना न भूलें.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...