अगर पार्टी के बाद मेकअप न हटाया जाए तो यह त्वचा के छिद्रों को बंद कर देता है. साथ ही मेकअप में मौजूद केमिकल त्वचा को क्षति पहुंचाते हैं. इसलिए सोने से पहले अपना मेकअप उतारना न भूलें. आपकी मेकअप किट में अच्छी क्वॉलिटी का मेकअप रिमूवर होना बहुत जरूरी है.

आंखें काफी सेंसिटिव होती हैं और उन्हें अतिरिक्‍त देखभाल की जरूरत होती है. फेशियल मेकअप जैसे फाउंडेशन और लिपस्टिक, वॉटर बेस्ट मेकअप क्लींजर से आसानी से साफ हो जाते हैं, लेकिन आई मेकअप जैसे- लाइनर, काजल और मस्कारा को हटाने के लिए अलग रिमूवर की जरूरत होती है. इसके लिए मेकअप रिमूवर सलूशन में अधिक ऑयल की जरूरत होती है.

क्लींजिंग के लिए ऑयल

क्‍लीजिंग के लिए आप साधारण तेल जैसे अरंडी का तेल, जैतून का तेल और नारियल के तेल का उपयोग करके भी त्‍वचा में चमत्‍कारी बदलाव महसूस कर सकते हैं. यह ड्राई, डिहाइड्रेट और असमय झुर्रियों वाली त्‍वचा के लिए अच्‍छा होता है.

कैसे करें ऑयल क्लींजिंग

इसे इस्‍तेमाल करने के लिए थोड़ा सा गर्म तेल अपनी हथेली पर लेकर, अपने चेहरे की कुछ मिनट के लिए मालिश करें. तेल मसाज के दौरान त्‍वचा के रोमछिद्रों में छिपी गंदगी को साफ करने और ब्‍लड सर्कुलेशन को बढ़ाने में मदद करता है. इसके साथ ही यह त्‍वचा से मेकअप साफ करने में भी मदद करता है. इसके बाद गर्म पानी में भीगे नर्म तौलिया को निचोड़कर अपने चेहरे पर कुछ मिनट के लिए रखें. ऐसा करने से आप त्‍वचा के रोमछिद्र साफ हो जायेंगे.

आई मेकअप हटाने के लिए होममेड क्लींजर बनाने के लिए कैस्टर ऑयल, ऑलिव ऑयल और कैनोला ऑयल को बराबर-बराबर मात्रा में लेकर एक साथ मिलाएं. अब इस मिश्रण को टिश्यू पेपर या कॉटन बॉल में थोडा सा लेकर आंखों को साफ करें.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...